Category: हल्द्वानी

  • नैनीताल प्रशासन का दावा- जिले में कहीं भी पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं,,,,,

    नैनीताल प्रशासन का दावा- जिले में कहीं भी पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं,,,,,

    हल्द्वानी—   पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच नैनीताल प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम प्रमोद कुमार ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का ईंधन संकट नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

    प्रशासन के अनुसार जनपद नैनीताल में कुल 99 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन लगातार Hindustan Petroleum, Bharat Petroleum समेत सभी तेल कंपनियों और डीलरों के साथ समन्वय बनाए हुए है, ताकि ईंधन आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे।

    सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।

  • नशे और सट्टे के खिलाफ लोगो में जबरदस्त जनाक्रोश,,,,

    नशे और सट्टे के खिलाफ लोगो में जबरदस्त जनाक्रोश,,,,

    हल्द्वानी—   राजपुरा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध नशे, सट्टा और जुए के कारोबार के खिलाफ स्थानीय पार्षदों, कांग्रेस नेताओं और क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया।

    आक्रोशित जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

    कोतवाल का घेराव, सौंपा ज्ञापन

    प्रदर्शनकारियों ने कोतवाल का घेराव कर ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि राजपुरा क्षेत्र में खुलेआम नशे का कारोबार, सट्टा और जुआ संचालित हो रहा है, जिससे युवा पीढ़ी तेजी से बर्बादी की ओर बढ़ रही है। उनका कहना था कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

    नशे के सौदागरों पर पुलिस संरक्षण का आरोप

    स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को पुलिस संरक्षण मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान संबंधित चौकी के पुलिस स्टाफ को हटाने की मांग भी जोरशोर से उठी।

    पार्षद प्रीति आर्या और धर्मवीर शासक ने कहा कि नशे का कारोबार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों, सट्टा संचालकों और जुआ खिलाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

    तीन दिन का अल्टीमेटम

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

    इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, वरिष्ठ नेता त्रिलोक बनौली, युवा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, अमित रावत, पंकज कश्यप, जीत सिंह, राजों टंडन, प्रकाश आर्या, संजय शेखर, नवीन चौहान, सूरज प्रकाश, मोहम्मद दिलशाद, यूनुस अली, सौरभ कुमार, सुजल, सचिन, अतर सिंह, विक्की कश्यप, तलत एतेशाम, दिनेश चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • एसआईआर(SIR) की तैयारियां हुई तेज,,,अनमैप्ड वोटर्स और एनोमली पर पैनी नजर,,,,

    एसआईआर(SIR) की तैयारियां हुई तेज,,,अनमैप्ड वोटर्स और एनोमली पर पैनी नजर,,,,

    नैनीताल/हल्द्वानी—   भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) को लेकर नैनीताल जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

    इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भाग लिया।

    बैठक में वर्ष 2003 की मतदाता सूची और वर्ष 2025 की वर्तमान मतदाता सूची के बीच मतदाताओं की मैपिंग की प्रगति की समीक्षा की गई।

    अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक मतदाता का सही और शुद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाए तथा जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उनकी सूची का गंभीरता से परीक्षण किया जाए।

    बैठक के दौरान ए.आर.ओ. नेट सॉफ्टवेयर में सामने आई विसंगतियों (एनोमली) पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज तैयार रखने और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने को कहा गया।

    अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ई-रोल अपडेट से जुड़े प्रपत्र किसी भी स्थिति में लंबित न रहें। उन्होंने कहा कि प्रपत्र-6, 7 और 8 को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही निस्तारित किया जाए।

    बैठक में यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि सभी ERO और AERO अधिकारियों के ECiNET अकाउंट सक्रिय हों, वे सफलतापूर्वक लॉग-इन कर सकें और ECiNET ऐप सभी BLO एवं संबंधित अधिकारियों के मोबाइल फोन में डाउनलोड हो।

    बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित विभिन्न अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

  • आर-पार की लड़ाई ” जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया आंदोलन का ऐलान,,,,।

    आर-पार की लड़ाई ” जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया आंदोलन का ऐलान,,,,।

    हल्द्वानी—   जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की हल्द्वानी ब्लॉक इकाई ने लंबित मांगों को लेकर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की।

    ‘महा-आंदोलन’ के दूसरे चरण के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में शिक्षकों ने शासन पर लगातार उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

    धरने के दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

    शिक्षकों की प्रमुख मांगें

    धरना प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने 13 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया। इनमें मुख्य रूप से_

    शिक्षकों को टीईटी (TET) परीक्षा की अनिवार्यता से पूर्णतः मुक्त किया जाए।

    17,140 वेतनमान का लाभ दिया जाए और पूरी सेवा अवधि में तीन पदोन्नतियां सुनिश्चित की जाएं।

    एक ही विज्ञप्ति के आधार पर नियुक्त सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।

    जूनियर हाईस्कूलों में अंग्रेजी विषय के अनिवार्य पद सृजित किए जाएं।

    अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की सुविधा अनिवार्य रूप से दी जाए।

    5400 ग्रेड वेतन प्राप्त शिक्षकों को बोनस भुगतान किया जाए अथवा राजपत्रित अधिकारी घोषित किया जाए।

    अब पीछे हटने वाले नहीं” शिक्षक संघ

    धरने में मौजूद शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले शिक्षकों की लगातार अनदेखी की जा रही है। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि शासन स्तर पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से और व्यापक किया जाएगा।

    धरना प्रदर्शन में जिला मंत्री डॉ. डी.एन. भट्ट, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष खीमेश भट्ट, ब्लॉक मंत्री मतलूब हुसैन, कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश दानी, भुवन चंद्र गुणवंत, प्रकाश देवरानी, सुशीला उप्रेती, जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर दत्त पाण्डेय, नारायण दत्त कफल्टिया, ललित जोशी, जीवन सिंह चगेठा, चंदन सिंह बर्गली और गणेश दत्त सती सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

    18 मई को निकलेगी विशाल रैली

    संघ के जिला मंत्री Dr. D. N. Bhatt ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में जनपद नैनीताल के सभी विधायकों और सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

    इसके बाद 18 मई को विशाल रैली निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार तक शिक्षकों की मांगें पहुंचाई जाएंगी।

  • नियमो से बेपरवाह — बाहरी चला रहे कारोबार,,,,197 होम स्टे- गेस्ट हाउस पर रेड ..

    नियमो से बेपरवाह — बाहरी चला रहे कारोबार,,,,197 होम स्टे- गेस्ट हाउस पर रेड ..

    उत्तराखंड—  नैनीताल जिले में होम स्टे नियमों की खुलकर उड़ाई जा रही धज्जियों पर प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सोमवार को पूरे जिले में बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।

    जिलेभर में 197 होम स्टे और गेस्ट हाउसों का औचक निरीक्षण किया गया, जिनमें से 169 में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में पता चला कि कई होम स्टे बिना पंजीकरण के चल रहे हैं, जबकि कई जगह नियमों को ताक पर रखकर बाहरी लोग व्यवसाय चला रहे हैं।

    जांच में क्या-क्या मिला ?

    44 होम स्टे बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिले

    125 होम स्टे नियमावली-2015 के मानकों के विपरीत पाए गए

    कई जगह निजी पार्किंग नहीं मिली

    होम स्टे मालिक मौके पर मौजूद नहीं मिले

    किचन व्यवस्था नियमों के अनुरूप नहीं पाई गई

    कई होम स्टे बाहरी लोगों को लीज पर दिए गए थे

    घरेलू बिजली-पानी कनेक्शन से व्यावसायिक संचालन का मामला भी सामने आया

    स्थानीयों के रोजगार पर बाहरी कब्जा ?

    जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने साफ कहा कि होम स्टे योजना का उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार देना, पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देना और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत करना है।

    लेकिन जांच में सामने आया कि कई होम स्टे बाहरी राज्यों के लोग व्यावसायिक तरीके से चला रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन गौर करने वाली बात ये है बाहरी लोगों को दे भी तो अपने ही रहे हैं लीज पर_

    नैनीताल शहर में भी बड़ा एक्शन

    एसडीएम नवाजिश खलिक और राजस्व पुलिस की टीम ने नैनीताल शहर में 16 होम स्टे पर छापा मारा। तल्लीताल बूचड़खाना, प्राणी उद्यान मार्ग और मल्लीताल मोहन को चौराहा क्षेत्र में जांच के दौरान एक भी होम स्टे नियमों के अनुरूप नहीं मिला।

    अब होगी सख्त कार्रवाई

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 169 अनियमित होम स्टे और गेस्ट हाउसों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जवाब संतोषजनक न मिलने पर लाइसेंस निरस्तीकरण समेत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • हल्द्वानी :- शादी समारोह में पानी पीने पर दो भाइयों से मारपीट– चार लोग हिरासत में,,,

    हल्द्वानी :- शादी समारोह में पानी पीने पर दो भाइयों से मारपीट– चार लोग हिरासत में,,,

    नैनीताल/हल्द्वानी—  10 मई रविवार की रात गौलापार क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान पानी पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

    आरोप है कि डीजे चला रहे दो दलित भाइयों के साथ बारात पक्ष के कुछ लोगों ने मारपीट की और जातिसूचक टिप्पणियां कीं।

    घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। घटना से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने काठगोदाम कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्रतारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

    पुलिस ने नामजद चोर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसर देवला मल्ला निवासी उमेश चंद टम्टा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बीती रविवार 10 मई की रात गांव में आयोजित विवाह समारोह में उसका भाई शुभम टम्टा डीजे संचालित कर रहा था।

    उमेश का साला भी उसके साथ सहयोग कर रहा था। इसी दौरान शुभम ने पास में रखे बर्तन से पानी पी लिया, जिस पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने आपत्ति जताई। आरोप है कि बात बढ़ने पर युवकों ने शुभम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते कई लोग वहां पहुंच गए।

    पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शुभम को बेरहमी से पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर उमेश मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान उसके सिर पर चाकू से हमला किया गया।

    मारपीट में घायल शुभम को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घटना से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने काठगोदाम कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

    पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में नामजद चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • नैनीताल : रिसॉर्ट कर्मी को उतारा था मौत के घाट,,,, दो और गिरफ्तार,,,।

    नैनीताल : रिसॉर्ट कर्मी को उतारा था मौत के घाट,,,, दो और गिरफ्तार,,,।

    उत्तराखंड—  नैनीताल जिले के तल्लीताल थाना पुलिस ने पिछले महीने लापता हुए युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मामले में दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवक को खाई में धक्का देकर उसकी हत्या की और उसके बाद फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।

    मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि भुजियाघाट स्थित शौर्य रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर भावेश पाण्डे ने 23 अप्रैल को तल्लीताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि रिसॉर्ट में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चंद्र उपाध्याय (33 वर्ष), निवासी अल्मोड़ा, 22 अप्रैल को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, लेकिन इसके बाद न तो वह वापस रिसॉर्ट पहुंचा और न ही अपने घर लौटा।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

    विवेचना के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिनसे खुलासा हुआ कि आरोपियों ने दिनेश की हत्या को अंजाम देने के लिए खाई में धकेल दिया था, ताकि क्राइम की वारदात को दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

    थानाध्यक्ष मनोज नयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहले मुख्य आरोपी कमल सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं अब पुलिस ने सटीक सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई छानबीन के आधार पर रविवार 10 मई को मामले में फरार चल रहे दो अन्य नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी:

    रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व. आनंद सिंह बिष्ट, निवासी सौड़, नैनीताल

    रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व. ललित सिंह बिष्ट, निवासी सौड़, नैनीताल

    एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

  • मां और दो मासूम हुए लापता… नैनीताल पुलिस ने ऐसे पकड़ी लोकेशन..।

    मां और दो मासूम हुए लापता… नैनीताल पुलिस ने ऐसे पकड़ी लोकेशन..।

    उत्तराखंड—  नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से दो मासूम बच्चों के साथ लापता हुई महिला को पुलिस ने रिकॉर्ड समय में सकुशल बरामद कर लिया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने तुरंत हाई अलर्ट जारी किया और तेजी से कार्रवाई करते हुए महिला और बच्चों को रुद्रपुर से ढूंढ निकाला।

    इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की तकनीकी टीम और फील्ड स्टाफ ने शानदार समन्वय दिखाया। 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद महिला की लोकेशन ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत रुद्रपुर पहुंची और महिला व दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। परिजनों द्वारा किसी अनहोनी की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद मामले को प्राथमिकता पर लिया गया।

    प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। छानबीन के दौरान इलाके के 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला की लोकेशन रुद्रपुर में मिली।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और महिला व बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और काउंसलिंग के बाद महिला और दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार ने नैनीताल पुलिस की तेज कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली के लिए आभार जताया।

  • सोशल मीडिया से कंट्रोल रूम तक,,,, हर गतिविधि पर,,, रहेगी पैनी नजर,,,

    सोशल मीडिया से कंट्रोल रूम तक,,,, हर गतिविधि पर,,, रहेगी पैनी नजर,,,

    हल्द्वानी—  जनता की सुरक्षा, साइबर अपराध पर नियंत्रण और डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डॉ. मंजूनाथ टीसी ने रविवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी का वार्षिक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान साइबर सेल से लेकर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी यूनिट और शिकायत प्रकोष्ठ तक सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा गया।

    एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग अब केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तकनीक और त्वरित कार्रवाई के जरिए जनता को बेहतर सेवाएं दी जाएंगी।

    निरीक्षण के दौरान साइबर सेल और फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट को ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से कार्रवाई और रिकवरी रेट बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

    वहीं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया।

    एसएसपी ने शिकायत प्रकोष्ठ और मोबाइल ऐप सेवाओं की समीक्षा करते हुए आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और मोबाइल रिकवरी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सिटी कंट्रोल रूम और सीसीटीवी यूनिट को 24×7 सतर्क रहकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में विशेष कैमरों और पीए सिस्टम की कार्यक्षमता भी जांची गई।

    डीसीआरबी, टेक्निकल सेल और सूचना सेल में ऑनलाइन रिकॉर्ड, अपराध रजिस्टर और पोर्टलों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।

    एसएसपी ने सभी शाखाओं को रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट रखने, लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और जनहित से जुड़ी सूचनाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र, मनोज कुमार कत्याल, रेवाधर मठपाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

  • भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला।।।

    भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला।।।

    हल्द्वानी—   बुद्ध पार्क में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन उप्रेती  के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।

    इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट , रश्मि रस्तौगी , विजयलक्ष्मी , प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा , जिला महामंत्री राशि जैन ,सह  सोसल मीडिया श्रुति तिवारी, आभा गोस्वामी , , पूनम जोशी , दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा , शांति भट्ट  सहित मुख्यानी मंडल की अध्यक्ष एवं काठगोदाम मंडल की अध्यक्ष बसंती मेहरा  उपस्थित रहीं।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही और सभी ने एकजुट होकर अपने विचार व्यक्त किये।