Category: हल्द्वानी

  • नैनीताल जिला मजिस्ट्रेट ने 7 कुख्यात अपराधियों को जिला बदर किया..,,,,,

    नैनीताल जिला मजिस्ट्रेट ने 7 कुख्यात अपराधियों को जिला बदर किया..,,,,,

    उत्तराखंड—-  नैनीताल जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

    जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत ने सात कुख्यात अपराधियों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है।

    प्रशासन के मुताबिक इन सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों पर एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी, चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और जुआ अधिनियम जैसे मामलों में कार्रवाई चल रही है।

    जिला बदर किए गए आरोपियों में शामिल हैं..

    सुंदर बिष्ट उर्फ देवा, निवासी शास्त्री नगर लालकुआं

    सूरज आर्य, निवासी टेढ़ा रोड रामनगर

    आनंद डसीला, निवासी कौशल कॉलोनी मल्ली बमौरी, थाना मुखानी

    बाबूराम, निवासी वार्ड नंबर-15 जवाहर नगर बनभूलपुरा

    जुबैर पुत्र कलुआ, निवासी नई बस्ती गूलर घाटी रामनगर

    कुणाल सोनकर, निवासी गांधी नगर बनभूलपुरा

    रिजवान उर्फ मंत्री, निवासी पप्पू का बगीचा थाना बनभूलपुरा

    इन सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

    छह माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश पर रोक

    जिलाधिकारी Lalit Mohan Rayal ने इन आरोपियों की गतिविधियों को जनहित, शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए तत्काल प्रभाव से छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं।

    प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जिला बदर की अवधि के दौरान कोई भी आरोपी जनपद की सीमा में प्रवेश करता पाया गया या आदेश का उल्लंघन करता मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन सख्त

    जिला प्रशासन ने दोहराया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। आम जनता को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

  • पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी ईमानदारी की मिशाल थे यदि नेतृत्व का अधिक मौका मिलता तो राज्य की दिशा और दशा कुछ और होती — प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

    पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी ईमानदारी की मिशाल थे यदि नेतृत्व का अधिक मौका मिलता तो राज्य की दिशा और दशा कुछ और होती — प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

    हल्द्वानी—-  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ईमानदारी की मिशाल थे जिनके मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार में कमी थी और स्वर्गीय खंडूरी ने पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए लोकसभा में एक सांसद के रूप में जोरदार मजबूती से पैरवी की थी अतः उत्तराखंड राज्य ने एक कुशल नेतृत्व को खो दिया जिसकी भरपाई करना नामुमकिन हैं

    स्वर्गीय भुवन खंडूरी को शोक व्यक्त करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ,केंद्रीय संयोजक धर्म यादव ,प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूरन लाल साह ,देवेश अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी, कुंदन बिष्ट, प्रज्ञान भारद्वाज ,चमन गुप्ता, राजेश साहू, अश्मित गुजराल, अशोक वाष्र्णेय ,संजय वर्मा ,अमरजीत आदि प्रमुख रहे।

  • एक्शन में DM,,, कार्रवाई करो,,, हैंडल नहीं हो पा रहा है तो रेफर करो..

    एक्शन में DM,,, कार्रवाई करो,,, हैंडल नहीं हो पा रहा है तो रेफर करो..

    नैनीताल—  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण, स्वच्छता अभियान, अवैध शराब पर कार्रवाई और सरकारी भूमि संरक्षण को लेकर प्रशासनिक सख्ती साफ दिखाई दी।

    डीएम ने कहा कि विभिन्न न्यायालयों और तहसीलों में लंबित पुराने राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आयोगों से संबंधित जांच रिपोर्टों को समयबद्ध तरीके से भेजने और तहसीलों के नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए।

    जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि उप जिलाधिकारी सरकारी भूमि के संरक्षक हैं और किसी भी विभाग की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक में खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को रोजगारपरक बनाने के लिए आईटीआर, जीएसटी और कौशल विकास प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए। विशेष रूप से बालिकाओं को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने पर जोर दिया गया।

    स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीएम ने नगरीय और पैरी-अर्बन क्षेत्रों में ‘राउंड द क्लॉक’ सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक कूड़ा उत्पन्न करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही मच्छरों के लार्वा की रोकथाम के लिए अभी से विशेष अभियान चलाने को कहा।

    आबकारी विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाए।

    इसके अलावा दैवीय आपदा और खनिज न्यास से जुड़े पूर्ण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी जांच कराने के निर्देश भी दिए गए।

    बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सौरभ असवाल, सभी उप जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • खुदरा दवा व्यापारियों ने तय की अपनी रणनीति, online का होगा विरोध, पर अलग अंदाज मे,,,,,

    खुदरा दवा व्यापारियों ने तय की अपनी रणनीति, online का होगा विरोध, पर अलग अंदाज मे,,,,,

    हल्द्वानी— हल्द्वानी के खुदरा दवा व्यापरियों द्वारा बीकानेर रेस्टोरेंट में एक सभा का आयोजन 20 मई के बंद को लेकर किया गया।

    जिसमें हल्डवानी क्षेत्र के सभी रिटेल व्यापारियों की ओर से केन्द्र सरकार से आग्रह किया गया है, कि ऑनलाइन दवा बिक्री जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और ऑन लाइन दवा की गुणवत्ता भी सन्देह के दायरे में है।

    ऑन लाइन दवा वितरण में नियमो एवं मानकों की भी अनदेखी की जा रही है और ऑन लाइन दवा की बिक्री से समस्त दवा व्यापारियों को भी घाटा उठाना पड़ रहा है जिससे दवा कारोबार पर गंभीर संकट आ पड़ा है इसलिए यथा शीघ्र ऑन लाइन दवा बिक्री पर रोक लगाई जाए !

    इसी संबंध में एक पत्र खाद्य औषधि एवम प्रसाधन विभाग द्वारा दवा संगठन को दिननक् 15-05-2026 का प्राप्त हुआ हुआ है जिसमें ड्रग् कंट्रोलर,उत्तराखंड द्वारा 20-05-2026 के प्रस्तावित बन्द के संबंध में  निर्देशित किया गया है कि जन स्वास्थ्य को कोई गंभीर समस्या उत्पन्न ना हो जाए।

    इस लिए आवश्यक सेवाओं के तहत 20 मई को दवा की दुकाने बन्द ना की जाएं।

    ऑन लाइन दवा बिक्री का विरोध अन्य तरीकों से किया जाए ! इस सब पर विचार करने के बाद हम सब रिटेल दवा व्यापारियों ने आगामी 20 मई को अपनी दुकाने खुली रखने का निर्णय लिया है।

    सब व्यापारियों ने  online दवा बिकी का विरोध करने के लिए 20 मई को अपनी अपनी बाजुओं पर काळी पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया और पृतिष्ठानो पर काले झंडे या पट्टियां लगाने पर फैसला हुआ।

  • सरकार दवा कारोबारियों की मांगो का शीघ्र निराकरण करे — प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

    सरकार दवा कारोबारियों की मांगो का शीघ्र निराकरण करे — प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

    हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की हे कि सरकार दवा कारोबारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करे।

    प्रेस को जारी बयान में संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि दवा कारोबारी स्वास्थ सेवाओं को सुचारू रखने में अहम भूमिका निभाते हैं,

    कोरोना काल जैसी गंभीर परिस्थितियों में जब अधिकांश लोगों ने हाथ खड़े कर दिए थे उस कठिन समय में भी दवा कारोबारियों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना सरकार और शासन प्रशासन की मदद की थी । जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं,

    दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि उनका संगठन दवा कारोबारियों की मांग को उचित ठहराता हैं, तथा शासन प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करके सरकार से उनकी समस्याओं के निराकरण की मांग करता हैं।

  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल,,,, फूंका भाजपा सरकार का पुतला,,,

    पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल,,,, फूंका भाजपा सरकार का पुतला,,,

    हल्द्वानी—पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी द्वारा बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।

    कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है। परिवहन, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

    कांग्रेसजनों ने एक स्वर में केंद्र सरकार से पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की।

    इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एड. गोविंद सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है।

    चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि उसे आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। महंगाई आज चरम पर है, लेकिन केंद्र सरकार केवल प्रचार और जुमलों की राजनीति में व्यस्त है।”

    उन्होंने कहा कि “देश का आम नागरिक महंगाई से त्रस्त है, युवा बेरोजगार है, किसान परेशान है और भाजपा सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।”

    विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मलय बिष्ट, राजू सुयाल, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस इं. सुमित कुमार, हेमन्त साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, डॉ. मयंक भट्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, विनोद कुमार, निर्मला जोशी, विमला सांगूड़ी, राधा आर्य, जूही चुफाल, रेनू तोमर, हेमा देवी, स्वाति जोशी, पुष्पा देवी, गोविंद बगड़वाल, नवीन सांगूड़ी, गिरीश पांडे, संजू उप्रेती, सूरज प्रकाश, दिवेश तिवारी, बबलू बिष्ट, त्रिलोक बनोली, लाल सिंह पवार, कुंदन बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, एड. भानु कबड़वाल, गिरीश तिवारी, भुवन तिवारी, ठाकुर चंद्र मोहन सिंह,राजा रवि पांडे, मनोज टम्टा, उदित करायत, कैलाश साह, साद अली, अमित रावत, नितिन भट्ट, ज्ञान सिंह थापा, गोविंद बिष्ट, राज कुमार, हेमन्त पंत, राजू बिष्ट सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

  • जगदीश शिला डोली रथ यात्रा — सनातन संस्कृति ,आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक — मंत्री प्रसाद नैथानी,,

    जगदीश शिला डोली रथ यात्रा — सनातन संस्कृति ,आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक — मंत्री प्रसाद नैथानी,,

    हल्द्वानी—  पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में पहुंची जगदीश शिला डोली रथ यात्रा का *सत्यनारायण मंदिर हल्द्वानी में पहुंचने पर व्यापारियों और आमजन ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

    इस दौरान सत्यनारायण मंदिर में भजन कीर्तन और जयघोषों से भक्तिमय हो उठा।

    मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि बिशन पर्वत से शुरू हुई यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण कर दशहरा पर्व पर संपन्न होगी ।

    मंत्री प्रसाद नैथानी ने इस यात्रा को सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया , उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की।

    सत्यनारायण मंदिर से आज डोली मां नन्दी वेंकट हॉल लामाचौड़ पहुंची, जहां पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता और विकास गुणवंत के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाबा श्री विश्वनाथ, मां जगदीश शिला रथ यात्रा का स्वागत किया ।

    आज जगदीश शिला डोली यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य रूप से केदार पलड़िया ,विकास गुणवंत, वीरेंद्र गुप्ता, घनश्याम राठौर , हुकुम सिंह, कुंवर महेंद्र सिंह, लवी चिलवाल, मुनेश अग्रवाल, राजू आनंद, शेर सिंह लटवाल, महेश पलड़िया, कैलाश साह ,मयंक भट्ट,किरन डालाकोटी, पूर्व प्रमुख संध्या डालाकोटी ,विमला सांगुड़ी, पार्षद भागीरथी बिष्ट, सतीश नैनवाल सहित सैकड़ों में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर कांग्रेस का प्रशासन को ज्ञापन,,,, प्रभावी रोकथाम की उठाई मांग।

    जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर कांग्रेस का प्रशासन को ज्ञापन,,,, प्रभावी रोकथाम की उठाई मांग।

    हल्द्वानी—  जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की।

    ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से फायर सीजन के दौरान जंगलों में लगने वाली आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना लागू करने की मांग की गई।

    ज्ञापन में कहा गया कि हर वर्ष गर्मियों के दौरान जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे वन संपदा, पर्यावरण, वन्यजीवों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि और जनजीवन को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार वनाग्नि रोकने के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

    कांग्रेस ने मांग की कि वनाग्नि से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, वन क्षेत्रों को सेक्टरों में विभाजित कर जिम्मेदारी तय की जाए तथा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीण जनता की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, जंगलों के भीतर मौजूद तालाबों और वाटर स्रोतों को भरवाने तथा वन्यजीवों और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।

    इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार वनाग्नि जैसी गंभीर समस्या को लेकर संवेदनशील नजर नहीं आ रही है।

    उन्होंने कहा कि जंगलों में लगने वाली आग केवल पेड़ों को नहीं जलाती, बल्कि इससे पर्यावरण, जैव विविधता और ग्रामीणों की आजीविका भी प्रभावित होती है। सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।

    जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में वनाग्नि की घटनाएं और गंभीर रूप ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।

    ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हेमन्त बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, ललित जोशी, नरेश अग्रवाल, राजेन्द्र खनवाल, सुहैल सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष SC विभाग इंदर पाल आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप बथयाल, गिरीश पांडे, गोविंद बगड़वाल, जीवन कार्की, जगमोहन चिलवाल, संजय किरौला, नंदन दुर्गापाल, दीप पाठक, संदीप भैसोड़ा सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

  • हल्द्वानी की बेटी– CBSE टॉपर अरीना रघुवंशी को सीएम धामी ने दी बधाई,,,,

    हल्द्वानी की बेटी– CBSE टॉपर अरीना रघुवंशी को सीएम धामी ने दी बधाई,,,,

    देहरादून/हल्द्वानी—  सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अरीना से उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा। इस पर अरीना ने कहा कि वह आगे चलकर यूएन और यूनेस्को में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। अरीना के इस बड़े सपने और आत्मविश्वास की मुख्यमंत्री ने सराहना की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना रघुवंशी की सफलता पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अरीना की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।

    सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान पाने वाली डीपीएस की एरीना रघुवंशी ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह अधिवक्ता बनना चाहती हैं। पिता अर्पण भटनागर खुद की कंपनी चलाते हैं जबकि मां स्वाति भी बिजनेस वुमैन हैं। उन्होंने बताया कि उनको अंग्रेजी में 99, इतिहास में 99, राजनीति शास्त्र में 97 मनोविज्ञान में 100 और पेटिंग में 99 अंक मिले।

  • इंडी गठबंधन की निकली हवा ,,,, टूट के कगार पर :- सांसद अजय भट्ट

    इंडी गठबंधन की निकली हवा ,,,, टूट के कगार पर :- सांसद अजय भट्ट

    नैनीताल—  उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बंगाल हार के बाद ममता पस्त पड़ गई है और इंडी गठबंधन की हवा पूरी तरह से निकल गई है। कहा कि जीरो रहने वाले दक्षिण में हमारी गजब की एंट्री हुई है।

    पूर्व केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट आज कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में नैनीताल पहुंचे थे। उन्होंने, सेंट्रली हीटिड रीडिंग/लाइब्रेरी रूम के उद्घाटन के बाद मीडिया से वार्ता की। बंगाल में वर्षों से राज कर रही टी.एम.सी.और उसके मुखिया को हरा इंडी गठबंधन को कमजोर करने के संवाल पर बोले।

    उन्होंने कहा कि इस हार के बाद गठबंधन धरातल में चला गया है और अब वो टूटने के कगार पर है। ये भी कहा कि वो गठबंधन बना रहे थे, लेकिन हठबंधन की हवा भरने की कोशिश पूरी और बुरी तरह से निकल गई है।

    उन्हें मतदाताओं ने सिरे से सब जगह नकार दिया है। सांसद ने कहा कि ये पी.एम.मोदी पर लोगों को अटूट विश्वास है, उनके कृतत्व, व्यक्तित्व और चरित्र पर विश्वास है।