Category: हल्द्वानी

  • गौलापार में टाटा का पहला बिग बॉस्केट कलेक्शन सेंटर शुरू,,,, अब किसानों को बिचौलियों से मिलेंगी राहत,,,,।

    गौलापार में टाटा का पहला बिग बॉस्केट कलेक्शन सेंटर शुरू,,,, अब किसानों को बिचौलियों से मिलेंगी राहत,,,,।

    हल्द्वानी—   उत्तराखंड के किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा समूह की ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी BigBasket ने गौलापार (हल्द्वानी) में अपना पहला कलेक्शन सेंटर शुरू किया है।

    इससे कुमाऊं क्षेत्र के किसानों को सीधे बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

    यह पहल सेतु आयोग के समन्वय से कृषि एवं उद्यान विभाग तथा उत्तराखंड हॉर्टिकल्चर बोर्ड के साथ प्रारम्भिक वार्ता के बाद शुरू की गई।

    इस अवसर पर सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र किसानों की आय बढ़ाने और कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    कार्यक्रम में बिगबास्केट के चीफ बाइंग एंड मर्चेंडाइजिंग ऑफिसर शिशु कुमार तिरुमाला तथा नेशनल कैटेगरी हेड (फल एवं सब्जी) विनोद कुमार M N भी मौजूद रहे।

    उन्होंने किसानों को कंपनी की खरीद नीति, गुणवत्ता मानकों, ग्रेडिंग प्रक्रिया तथा आपूर्ति प्रणाली की जानकारी दी। बताया कि कलेक्शन सेंटर के माध्यम से किसान सीधे सप्लायर के रूप में जुड़ सकेंगे, जिससे उन्हें पारदर्शी मूल्य निर्धारण, समय पर भुगतान और सुनिश्चित बाजार उपलब्ध होगा।

    उन्होंने बताया कि गौलापार स्थित यह केंद्र नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों के किसानों से फार्मगेट स्तर पर फल एवं सब्जियों की खरीद करेगा।

    इससे किसानों की परिवहन लागत कम होगी और उन्हें बेहतर मूल्य मिल सकेगा। साथ ही उत्पादों की ग्रेडिंग, संग्रहण और त्वरित आपूर्ति के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

    बिगबास्केट के चीफ बिजनेस ऑफिसर शिशु कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में उच्च गुणवत्ता वाले और ऑर्गेनिक उत्पादों की व्यापक संभावनाएं हैं। यह पहल किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि अगले चरण में कुमाऊं के रामगढ़ क्षेत्र के साथ ही चंबा और टिहरी में भी नए कलेक्शन सेंटर खोलने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को सीधे बाजार से जुड़ने का अवसर मिल सकेगा।

  • हल्द्वानी– न्यायालय परिसर में अधिवक्ता से मारपीट,,, अधिवक्ताओं में उबाल,, सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा..।

    हल्द्वानी– न्यायालय परिसर में अधिवक्ता से मारपीट,,, अधिवक्ताओं में उबाल,, सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा..।

    हल्द्वानी—   न्यायालय परिसर में गुरुवार को एक वारंटी द्वारा अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना के बाद अधिवक्ताओं में रोष और भय का माहौल बन गया।

    मामले को लेकर हल्द्वानी बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एसपी सिटी मनोज कत्याल से मिला और न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की।

    बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने एसपी सिटी को अवगत कराया कि गुरुवार को न्यायालय परिसर में कार्यदिवस के दौरान वारंटी दिनेश सिंह रावत ने अधिवक्ता एस.डी. जोशी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता चंद्रशेखर जोशी की जांघ में आरोपी ने दांत से काट लिया तथा हाथों पर नाखूनों से खरोंचें मार दीं। इसके बाद अधिवक्ताओं ने किसी तरह आरोपी को न्यायालय परिसर से बाहर किया, लेकिन वह परिसर के गेट के पास ही गाली-गलौज करता रहा।

    सूचना मिलने पर भोटियापड़ाव पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अधिवक्ताओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

    एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 24 अप्रैल से जजी परिसर में बैरिकेडिंग के जरिए प्रवेश व्यवस्था लागू की जाएगी, जहां दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

    साथ ही न्यायालय परिसर में केवल अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, अन्य वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से व्यवस्था में सहयोग की अपील भी की।

    उधर पुलिस ने शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    प्रतिनिधिमंडल में बार एसोसिएशन के सचिव मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष ललित सिंह मेर, उप सचिव सुधांशु तिवारी, कोषाध्यक्ष गौरव कपूर, उप सचिव (प्रेस) वानु कब्डाल, सदस्य राकेश कुकरेती, एस.डी. जोशी और योगेश्वरी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

  • व्यापारियों के हितों के लिए संघर्षरत उत्तराखंड में एक मात्र रजिस्टर्ड संगठन “प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल” हैं — सुभाष मोंगा , प्रदेश अध्यक्ष

    व्यापारियों के हितों के लिए संघर्षरत उत्तराखंड में एक मात्र रजिस्टर्ड संगठन “प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल” हैं — सुभाष मोंगा , प्रदेश अध्यक्ष

    उत्तराखंड—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि उत्तराखंड राज्य में व्यापारी मुद्दों को जोर शोर से उठाने वाला और उसका निराकरण करने वाला रजिस्टर्ड व्यापारी संगठन सिर्फ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल हैं।

    जो विगत 40 वर्षों से व्यापारी हितों की आवाज उठा रहा हैं जिसमे वर्तमान में व्यापार मंडल के गठन के समय के व्यापारी नेता अपना नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।

    सुभाष मोंगा ने कहा कि व्यापार मंडल पूर्णतः गैर राजनीतिक संगठन हैं, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शुरुवाती दौर में काफी संघर्ष किया।

    जिसमें समय समय पर धरने प्रदर्शन और अनशन शामिल हैं, और राज्य की सभी इकाईयों द्वारा वर्तमान में भी व्यापारी और जनहित के लिए धरातल पर संघर्ष जारी हैं और रहेगा।

    प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने राज्य के सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि “उनका संगठन हमेशा भ्रष्ट घूसखोर अधिकारियों व चाटुकारिता के खिलाफ रहा हैं और सिर्फ व्यापारी हितों के लिए लड़ता हैं और लड़ता रहेगा”.  इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।

  • Uttrakhand : पुलिस महकमे में बम्पर तबादले,,, देखें किसको कहां मिली तैनाती,,,,,,

    Uttrakhand : पुलिस महकमे में बम्पर तबादले,,, देखें किसको कहां मिली तैनाती,,,,,,

    देहरादून—-  उत्तराखंड में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इस बार राजधानी देहरादून से अहम फेरबदल की खबर सामने आई है, जहां एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के व्यापक स्तर पर ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं।

    देर शाम जारी हुए इन आदेशों के तहत विभिन्न थानों और शाखाओं में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    माना जा रहा है कि इस फेरबदल से न केवल कार्यक्षमता में सुधार होगा, बल्कि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में भी मदद मिलेगी।

    देखिए ट्रांसफर लिस्ट

     

  • फर्जी पत्रकारों और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी,,,,।

    फर्जी पत्रकारों और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी,,,,।

    नैनीताल—  जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों और क्षेत्र के पत्रकारों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की।

    इस दौरान पत्रकारों ने एक ज्ञापन सौंपते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते दुरुपयोग और पत्रकारों की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

    जिलाध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट और जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकारों ने बताया कि एक व्यक्ति, जो खुद को पत्रकार बताता है, कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त है और हाल ही में बुद्ध पार्क में एक प्रिंट मीडिया पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। इस तरह की घटनाएं न केवल पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में भी गलत संदेश देती हैं।

    पत्रकारों ने यह भी मुद्दा उठाया कि कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूब चैनल संचालक व्यक्तिगत लाभ और लोकप्रियता के लिए पत्रकारों के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। इससे न सिर्फ व्यक्तिगत प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है, बल्कि मीडिया की विश्वसनीयता भी सवालों के घेरे में आ रही है।

    पत्रकार यूनियन की प्रमुख मांगें

    भ्रामक और अपमानजनक सामग्री फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनलों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।

    आईटी एक्ट और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

    भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

    पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

    एसएसपी का आश्वासन “जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी

    इस पूरे मामले पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की छवि खराब करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी संदिग्ध अकाउंट्स और व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जनपद में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

    मीडिया की विश्वसनीयता बचाने की चुनौती

    आज के डिजिटल दौर में जहां सोशल मीडिया सूचना का प्रमुख माध्यम बन चुका है, वहीं इसका दुरुपयोग एक गंभीर चुनौती के रूप में उभर रहा है। ऐसे में प्रशासन और पत्रकारों के बीच समन्वय बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि सच्ची और जिम्मेदार पत्रकारिता को संरक्षित रखा जा सके।

  • हल्द्वानी में ‘प्रातिज्ञ’’ कार्यक्रम का होगा आयोजन 25 अप्रैल को,,,,, प्रदर्शन कला के विख्यात कलाकार यू ओ यू हल्द्वानी में जुटेंगे,,,, ।

    हल्द्वानी में ‘प्रातिज्ञ’’ कार्यक्रम का होगा आयोजन 25 अप्रैल को,,,,, प्रदर्शन कला के विख्यात कलाकार यू ओ यू हल्द्वानी में जुटेंगे,,,, ।

    हल्द्वानी—   संगीत, राष्ट्रीय नृत्य एवं नाटक अकादमी, नई दिल्ली (संगीत नाटक अकादमी), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था द्वारा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के सहयोग से “प्रातिज्ञ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

    यह कार्यक्रम 25 अप्रैल 2026 को अपराह्न 3:00 बजे से विश्वविद्यालय परिसर स्थित सी.डी.एस. स्व. जनरल बिपिन रावत बहुद्देशीय सभागार में आयोजित होगा।

    कार्यक्रम में प्रदर्शन कला के क्षेत्र के प्रतिष्ठित कलाकार अपने अनुभव साझा करेंगे। मुख्य वक्ताओं में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात कलाकार प्रो. इन्द्रजीत सिंह मोहली, कथक नृत्य की विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा पाण्डे (लखनऊ) तथा उत्तराखण्ड के लोक संगीत की जानी-मानी हस्ती डॉ. माधुरी बड़थ्वाल (देहरादून) शामिल रहेंगी।

    इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली की सदस्य डॉ. बसंती बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने सभी कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण एवं सुखद अवसर होगा जहां हमें कला और संगीत प्रेमियों को सुनने का मौका मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि संगीत नाटक अकादमी की ओर से अनुभाग अधिकारी दीपक जोशी इस कार्यक्रम का संयोजन करेंगे।

  • मदरसन कंपनी विवाद का पटाक्षेप:- श्रमिकों का अनशन खत्म, भड़काने वालों पर गुंडा एक्ट,,,

    मदरसन कंपनी विवाद का पटाक्षेप:- श्रमिकों का अनशन खत्म, भड़काने वालों पर गुंडा एक्ट,,,

    लालकुआं—  लालकुआं स्थित मदरसन कंपनी में चल रहा श्रमिकों और प्रबंधन के बीच लंबा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया।

    जिला प्रशासन, श्रम विभाग और नैनीताल पुलिस की संयुक्त मध्यस्थता से मंगलवार को समाधान निकल आया और श्रमिकों ने अपना अनशन खत्म कर काम पर लौटने का फैसला किया।

    कैसे सुलझा विवाद?

    लगातार कई दौर की बातचीत के बाद प्रशासन, प्रबंधन और श्रमिकों के बीच सहमति बनी।

    कुल 14 मांगों में से 12 मांगें तुरंत मान ली गईं हैं।

    बाकी 2 मांगों पर शासन स्तर पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। जिसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

    इसके बाद सभी श्रमिकों ने फैक्ट्री में वापसी कर ली और काम जल्द पूरी तरह शुरू होगा।

    एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने श्रमिकों के संयम और अनुशासन की सराहना की।
    प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने शांति बनाए रखी और कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी।

    पुलिस प्रशासन ने साफ कहा,, श्रमिकों की जायज मांगों के समाधान के लिए हम हमेशा साथ हैं।

    हिंसा भड़काने वालों पर सख्ती

    श्रमिक आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले बाहरी तत्वों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।

    तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की साजिश नाकाम किया गया साथ ही 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमें पुलिस कार्य में बाधा और मजदूरों को भड़काने के आरोप है।

    पुलिस प्रशासन ने कहा औद्योगिक क्षेत्रों में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    उपद्रवियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी है।

    प्रशासन का संदेश

    जनपद नैनीताल में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    श्रमिकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा,,, स्कॉर्पियो- स्कूटी की टक्कर में तीन युवकों की मौत,,,,

    हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा,,, स्कॉर्पियो- स्कूटी की टक्कर में तीन युवकों की मौत,,,,

    हल्द्वानी—  हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वाले रास्ते पर दर्दनाक हादसा हो गया है बताया जा रहा है स्कॉर्पियो और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

    घटना रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग की बताई जाती है जहां पर टांडा जंगल के पास स्कूटी और स्कॉर्पियो कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

    पुलिस के अनुसार, जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन और रामपुर (यूपी) निवासी 24 वर्षीय आकाश सिडकुल स्थित अशोका लीलैंड कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को तीनों एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी गए थे।

    रात में रुद्रपुर लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनका एक मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया है। इसी कारण तीनों युवक देर रात करीब 12 बजे फिर से स्कूटी से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।

    बताया जा रहा है कि जब वे संजय वन से करीब दो किलोमीटर आगे टांडा जंगल क्षेत्र में पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

    हादसे के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत और सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

    लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। उधर, स्कॉर्पियो कार भी हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार लोगों को एयरबैग खुलने के कारण गंभीर चोट नहीं आई।

    पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • गुलाब घाटी जाम का हल- काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास को मंजूरी,,,,

    गुलाब घाटी जाम का हल- काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास को मंजूरी,,,,

    नैनीताल—  भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित कुमाऊँ के लोगों और पर्यटको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था! लगातार जाम की स्थिति बनने से पर्यटको, स्थानीय लोग घंटो जाम मै फसे रहते है!

    मंत्री कैड़ा ने जाम से निजात दिलाने हेतु मुख्यमंत्री धामी से काठगोदाम से दानीजाला – सिमलखेत होते हुऐ HMT अमृतपुर तक बाईपास बनाने की मांग की! मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर बाईपास मोटर मार्ग की मुख्यमंत्री ने 18 करोड़ 22 लाख की स्वीकृति दे दी है! प्रथम चरण मै पहाड़ कटान के लिए 1 करोड़ 75, द्वितीय चरण मै पार्ट 2 के कार्य के लिए 4 करोड़ 69 लाख का शासन से शासनादेश जारी करा दिया है तृतीय चरण में पुल का निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी लागत 11 करोड़ 77 लाख है जिसकी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है जल्दी ही शासनादेश जारी हो जायेगा!

    मंत्री कैड़ा कहा ने इस मोटर मार्ग का निर्माण 3 चरणों मै किया जाना है! जिसकी स्वीकृति मिल गई है

    मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा जल्दी ही काठगोदाम से HMT- अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य होगा! भीमताल विधानसभा सहित पुरे कुमाऊँ के लोगो को जाम से निजात मिलेगी

    मोटर मार्ग की स्वीकृति मिलने पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है! मंत्री कैड़ा ने अधिकारियो को शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये है मंत्री ने कहा इस मोटर मार्ग के बनने से निश्चित तौर पर जाम से निजात मिलेगी!

  • विपक्ष का रवैया- आधी आबादी के साथ अन्याय: अजय भट्ट 

    विपक्ष का रवैया- आधी आबादी के साथ अन्याय: अजय भट्ट 

    हल्द्वानी—   सांसद अजय भट्ट ने  नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ विपक्ष की वोटिंग को देश की आधी आबादी के खिलाफ अन्याय बताया है।

    उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रही है। जो उन्होंने इंडी गठबंधन के साथ मिलकर संसद में किया, उसका जवाब देश जनता वोट के अधिकार से देगी।

    महिला अधिकारों की लड़ाई में बाधा को जीत बताना, विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस तर मातृ शक्ति के सामर्थ्य से यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है, ठीक ऐसे ही महिला अधिकार के इस विकल्परहित संकल्प को भाजपा अवश्य साकार करके रहेगी।

    भाजपा संभाग कार्यालय मे आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भट्ट  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार, संसद में “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” के भारतीय दर्शन को आत्मसात करते हुए, संसद- विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी प्रदान करने लिए तीन बिल प्रस्तुत किए गए थे।

    लेकिन कांग्रेस और पूरा विपक्ष माताओं बहनों के हक को देने में सबसे बड़ी बाधा बने। प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर चलते हुए, आधी आबादी को उनका पूरा हक प्रदान करने का प्रयास किया ताकि मातृशक्ति विकसित भारत के निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान दे सके।

    उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह विधेयक के सदन में गिरने पर कांग्रेस समेत विपक्ष द्वारा जश्न मनाया गया वह बेहद शर्मनाक था। नारी अधिकारियों की लड़ाई में बाधा उत्पन कर, उसे जीत दर्शाने से विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता उजागर हुई है।

     

    इस मौके पर कहा  कि  16 और 17 अप्रैल को संसद में हुई चर्चा केवल कुछ विधेयकों तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह देश की आधी आबादी को नीति-निर्माण में समान भागीदारी देने का एक महत्वपूर्ण अवसर था। यह अवसर हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित हो सकता था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने इस ऐतिहासिक अवसर का भी विरोध किया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी और देशहित से ऊपर दलगत सोच को रखा। इन दलों का विरोध केवल संसदीय प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे यह स्पष्ट संकेत गया कि महिलाओं के अधिकारों के प्रश्न पर भी वे गंभीर नहीं हैं। 18 अप्रैल को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक का पारित न हो पाना इसी नकारात्मक और बाधक राजनीति का परिणाम है।

    इस दौरान पत्रकार वार्ता में विधायक सरिता आर्या,पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, जिला मिडिया संयोजक महिला मोर्चा दीप्ति चुफ़ाल  उपस्थित रही।  दीप्ति चुफ़ाल, जिला मिडिया संयोजक भाजपा महिला मोर्चा