Category: हल्द्वानी

  • सुभाष नगर में टारगेट फायरिंग,,,,आरोपी मनीष परिहार गिरफ्तार..,,,.।

    सुभाष नगर में टारगेट फायरिंग,,,,आरोपी मनीष परिहार गिरफ्तार..,,,.।

    हल्द्वानी—  उत्तराखण्ड के हल्द्वानी के पॉश इलाके सुभाष नगर में शुक्रवार शाम फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पीड़ित अपने पोते के साथ बाल-बाल बच गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

    जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को कमल परमार निवासी सुभाष नगर ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि मनीष परिहार नामक व्यक्ति कार से मौके पर पहुंचा और उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली मकान की सीढ़ियों पर जाकर लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

    तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 139/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तुरंत संज्ञान लिया और पुलिस टीम का गठन किया।

    एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी मनीष परिहार (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक .32 बोर रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

    फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फायरिंग के पीछे की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी होना बाकी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

  • देवभूमि में नहीं चलेगा फासीवाद ,,, निर्दोषों पर फर्जी केस बर्दाश्त नहीं – सुमित हृदयेश,,

    देवभूमि में नहीं चलेगा फासीवाद ,,, निर्दोषों पर फर्जी केस बर्दाश्त नहीं – सुमित हृदयेश,,

    हल्द्वानी–  सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार, कार्यप्रणाली एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आज हल्द्वानी में विधायक सुमित हृदयेश द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

    प्रेस वार्ता में विधायक सुमित हृदयेश, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पीड़ित परिवार ने संयुक्त रूप से हालिया घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

    विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन जिस प्रकार युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार किया गया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन निष्पक्षता से कार्य न करते हुए सत्तापक्ष के दबाव में कार्य करता प्रतीत हो रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि निर्दोष सामाजिक कार्यकर्ताओं को फर्जी मामलों में फंसाकर उन्हें अपराधी बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।

    उन्होंने आगे कहा कि मदरसन कंपनी में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे कामगारों के समर्थन में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू एवं छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल के विरुद्ध की गई पुलिस कार्यवाही दमनकारी नीतियों का परिणाम है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हमेशा जनहित के आंदोलनों के साथ खड़ी है, ताकि गरीब एवं आमजन को न्याय मिल सके।

    विधायक ने यह भी कहा कि संबंधित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हमेशा कानून के दायरे में रहकर कार्य किया है और कर्मचारियों को भी शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से अपनी मांग रखने की सलाह दी थी।

    इसके बावजूद उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जो निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

    प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू एवं छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने का डर दिखाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

    समाजसेवी पीयूष जोशी की माता जी श्रीमती पुष्पा जोशी ने भावुक होते हुए बताया कि उनके पुत्र के साथ मारपीट की गई, गले पर चोट के निशान हैं और उसे गंभीर मामलों में फंसाने व जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चिमवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष रहकर कार्य करना चाहिए, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्दोष लोगों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    प्रेस वार्ता में महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, गिरीश पांडे, दिनेश सांगूड़ी, पूजा पालीवाल, विनीता भट्ट (पीयूष जोशी की बहन), पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष हिमांशु कबड़वाल, छात्र नेता कमल बोरा एवं मेहुल साह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पुलिस के कथित दुर्व्यवहार की निंदा की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो जनआंदोलन को और तेज किया जाएगा।

  • उत्तराखंड हाई स्कूल टॉपर अक्षत के पिता ने कहा ये ऐसा पल,,,, गर्व है बेटे पर,,,

    उत्तराखंड हाई स्कूल टॉपर अक्षत के पिता ने कहा ये ऐसा पल,,,, गर्व है बेटे पर,,,

    उत्तराखंड/रामनगर—  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी हो गए हैं। हाईस्कूल में 491 (98.20%) हाइएस्ट अंकों के साथ अक्षत गोपाल ने पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया है।

    नतीजे जारी होने के बाद इस खास मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षत ने बेहद सादगी और मासूमियत से जवाब दिया अभी कुछ सोचा नहीं है लेकिन बहुत अच्छा लग रहा है। अक्षत के माता-पिता बहुत खुश है। अक्षत की माता ग्रहणी और पिता एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं।

    बेटे की सफलता पर पिता गोपाल खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कहा सुबह नतीजे घोषित होते ही मंत्री धन सिंह रावत का फोन आया और उन्होंने बधाई दी तो वो पल ज़िंदगी भर याद रहेगा, उन्होंने कहा एक आम आदमी के लिए इससे बड़ा क्या हो सकता है, बेटे ने अपनी मेहनत से मुकाम हासिल किया है और उनको प्राउड फील कराया है। यह उनके लिए बहुत गर्व का क्षण है।

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 10वीं में 92.10% पास, इंटर में 85.11% सफलता- बेटियों का दबदबा कायम

     

    आज शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए।

    इस बार भी दोनों ही परीक्षाओं में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी है।

    हाईस्कूल में 92.10% छात्र सफल

    हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,00,373 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा।

    बालकों का पास प्रतिशत 88.03% रहा, जबकि बालिकाओं का 96.07% दर्ज किया गया।

    संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 92.4% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 65.05% रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम 1.33% बेहतर रहा।

    श्रेणीवार परिणाम में 7,935 परीक्षार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रथम श्रेणी में 30,734, द्वितीय श्रेणी में 46,708 और तृतीय श्रेणी में 14,986 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
    मेरिट सूची में 207 छात्रों ने जगह बनाई।

    रामनगर (नैनीताल) के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में 491 अंक (98.20%) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

    उत्तरकाशी के ईशांत कोठारी और खेरना (नैनीताल) की भूमिका पंत ने 490 अंक (98%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। भूमिका पंत ने बालिकाओं में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।

    बागेश्वर के योगेश जोशी ने 489 अंक (97.80%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    जनपदवार प्रदर्शन में ने 96.98% परिणाम के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

    सुधार परीक्षा में 382 में से 249 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और कुल परिणाम 68.67% रहा।

    इंटरमीडिएट में 85.11% रहा परिणाम

    इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,02,986 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 परीक्षा में शामिल हुए।

    इनमें 85,499 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और कुल पास प्रतिशत 85.11% रहा।

    बालकों का पास प्रतिशत 81.93% और बालिकाओं का 88.09% दर्ज किया गया।

    संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 85.93% तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 61.48% रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 1.88% सुधार दर्ज किया गया।

    श्रेणीवार परिणाम में 7,814 परीक्षार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रथम श्रेणी में 41,507, द्वितीय श्रेणी में 34,987 और तृतीय श्रेणी में 330 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
    मेरिट सूची में 105 छात्रों ने स्थान बनाया।

    टॉपर्स की बात करें तो बागेश्वर की गीतिका पंथ और उधम सिंह नगर की सुषिला मेहंदी रत्ता ने 500 में 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

    ऋषिकेश (देहरादून) के आर्यन ने 489 अंक (97.80%) के साथ दूसरा और हरिद्वार की वंशिका ने 485 अंक (97%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    जनपदवार प्रदर्शन में एक बार फिर ने 94.81% परिणाम के साथ पहला स्थान हासिल किया।

    सुधार परीक्षा 2025 में 464 में से 279 परीक्षार्थी सफल हुए और कुल परिणाम 66.27% रहा।

    शिक्षा मंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
    कुल मिलाकर, इस वर्ष का बोर्ड परिणाम बेहतर सफलता दर और छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा।

  • नैनीताल – जंगल की आग बुझाते-बुझाते बुझ गई एक जिंदगी,,, आनन्द की हुई मौत,,,,,।

    नैनीताल – जंगल की आग बुझाते-बुझाते बुझ गई एक जिंदगी,,, आनन्द की हुई मौत,,,,,।

    उत्तराखंड—  नैनीताल से एक हृदय विधायक घटना की खबर सामने आ रही है। बिड़ला क्षेत्र में वन में लगीं आग बुझाने के लिए पहाड़ी में चढ़े सविदा कर्मचारी आनन्द लाल 55 वर्षीय की खड़ी चट्टान से गिरकर मुर्छित हो गए।

    स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची वन विभाग व पुलिस टीम द्वारा आनन्द लाल को 108 की मदद से हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों में आनन्द को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह नैनीताल क्षेत्र में बिड़ला के जंगल में लगी आग को बुझाने में वनकर्मी जुटे हुए थे। तभी खड़ी चट्टान में आग बुझा रहे आंनद लाल पैर फिसल गया और वे खाई में गिर पड़े। और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    मामले में वन विभाग के रेंजर ललित मोहन कार्की का कहना है उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।
    शुक्रवार की सुबह बिड़ला चुंगी पर आग लगने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के दौरान बिड़ला निवासी आनन्द राम फिसलकर गिर गया। सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण उसके सिर में चोट आ गई और वह मूर्छित हो गया।

    पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू ने बताया कि आनन्द शुक्रवार की सुबह बिड़ला चुंगी क्षेत्र में मूर्छित अवस्था में मिला। जिसको 108 के माध्यम से अस्पताल लाया गया।

    जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग की लापरवाही के चलते व्यक्ति के मरने का आरोप लगाया। कहा कि आग बुझाने वाले कर्मी बिना फ़ायरसूट व बिना हरलमेट पहने के ही बिना सुरक्षा के आग बुझा रहे हैं। इसी के चलते आनंद की मौत हुई है। लोगों ने विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।

    वन क्षेत्राधिकारी ललित कार्की ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, विभागीय कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।विभाग के रेंजर ललित मोहन कार्की का कहना है उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

    आनन्द लाल, जो बिड़ला क्षेत्र के निवासी थे, अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका जाना न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

  • नैनीताल : बाघ का खतरा : बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर इन इलाकों में 27 अप्रैल तक स्कूल बंद,,,,।

    नैनीताल : बाघ का खतरा : बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर इन इलाकों में 27 अप्रैल तक स्कूल बंद,,,,।

    हल्द्वानी—   जनपद नैनीताल में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष और आदमखोर बाघ की सक्रियता की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

    जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कई गांवों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 27 अप्रैल तक बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र बंद रखने की आदेश जारी किए है।

    जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि जनपद नैनीताल के तहसील नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड भीमताल में स्थित ज्योली एवं भदयूनी, ग्रामों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं घटित होने तथा आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता की सूचना प्राप्त हो रही है, साथ ही उक्त ग्रामों के समीप दोगड़ा डोलमार, सूर्याजाला, मोरा, ज्योलीकोट, सूर्यागांव, गांजा, रानीबाग, दो गाँव, आलूखेत, बल्यूटी, हैडी, सोनगोठ, काठगोदाम, बेल एवं नाईसेला ग्रामों में वन्यजीव की सक्रियता की आशंका है।

    जिस कारण इन सभी ग्रामों के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों तक पहुंचने हेतु सुनसान मार्गो, पगडण्डियों एवं वन क्षेत्रों से छात्र-छात्राओं को आवागमन करना पड़ता है जिससे छोटे बच्चों एवं विद्यालयी छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

    बच्चों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह आवश्यक समझा गया है कि अस्थाई रूप से शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित किया जाए।

    उक्त के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 तथा जिला मजिस्ट्रेट को प्रदत्त अधिकारों के अन्तर्गत आदेश जारी करते हुए,

    तहसील नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत विकासखण्ड भीमताल में ग्राम ज्योली, दोगड़ा, डोलमार, सूर्याजाला, मोरा, ज्योलीकोट, सूर्यागांव, गांजा, रानीबाग, दो गाँव, आलूखेत, भयूनी, बल्यूटी, हैडी, सोनगोठ, काठगोदाम, बेल एवं नाईसेला ग्रामों में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनॉकः 25.04.2026 (शनिवार) तथा दिनाँकः 27.04.2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

    उक्त आदेश छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी में अध्ययनरत् बच्चों, विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी लागू होगा किन्तु जनगणना हेतु तैनात किए गए अधिकारी/कर्मचारी द्वारा जनगणना से सम्बन्धित कार्यों का निर्वहन किया जाएगा।

    आदेशानुसार सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त अवधि में बच्चों को किसी भी प्रकार से विद्यालय अथवा आंगनबाड़ी केन्द्रो में न बुलाया जाए। साथ ही वन विभाग, पुलिस विभाग एवं आपदा प्रबन्धन से समन्वय स्थापित कर स्थिति की सतत् समीक्षा की जाएगी।

    जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि उक्त आदेश की सूचना सम्बन्धित समस्त विद्यालयों एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत् बच्चों के अभिभावकों तक समय से पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

  • एमआईईटी, कुमाऊँ में “बिजनेस समिट 2026” का प्रथम दिवस उत्साह से रहा भरपूर,,,,।

    एमआईईटी, कुमाऊँ में “बिजनेस समिट 2026” का प्रथम दिवस उत्साह से रहा भरपूर,,,,।

    हल्द्वानी—   एमआईईटी कुमाऊँ में आयोजित दो दिवसीय बिजनेस समिट का प्रथम दिवस अत्यंत उत्साह, ज्ञानवर्धक सत्रों और नवाचार से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामयी उद्घाटन सत्र के साथ हुआ,

    जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रो. एन. सी. लोहनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में यूसीबी के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    कार्यक्रम में संस्थान के गणमान्य व्यक्तियों में प्रबंध निदेशक डॉ. बी. एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. तरुण कुमार सक्सेना, एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन के सीईओ डॉ. कमल रावत, प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष श्री तारा दत्त तिवारी सहित सभी संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    उद्घाटन सत्र के पश्चात “उद्यमशील मानसिकता के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका” विषय पर एक प्रभावशाली पैनल चर्चा आयोजित की गई।

    इस चर्चा में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीन डॉ. महेंद्र राणा, दून कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक श्री पल्लव साह, एमयूवाई के इन्क्यूबेशन मैनेजर  दीपक जोशी, एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन के सीईओ डॉ. कमल रावत तथा एसेन्सिस टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. सुधीर पंत ने अपने विचार साझा किए।

    इसके बाद विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र में डॉ. सुधीर पंत ने “विचारों को स्केलेबल वेंचर में कैसे परिवर्तित करें” विषय पर छात्रों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

    कार्यक्रम के अगले चरण में “स्टार्टअप स्नैपशॉट्स” के अंतर्गत विभिन्न नवाचारपूर्ण स्टार्टअप्स ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिनमें प्लांट ऑर्बिट्स (एग्री-टेक), ईको मी (सस्टेनेबल लाइफस्टाइल), डिजीफ्लॉक्स (डिजिटल मार्केटिंग), दिव्या डैंगल्स (ऑर्गेनिक/हैंडमेड उत्पाद), हिल क्रॉप्स (कृषि/ऑर्गेनिक फार्मिंग) तथा भूमि हिल नेचुरल्स (प्राकृतिक/हर्बल एवं वेलनेस उत्पाद) शामिल रहे।

    दिन के अंत में बूट कैंप सत्र का आयोजन किया गया, जिसे डॉ. कमल रावत और डॉ. वात्सल्य शर्मा ने संचालित किया। इस सत्र में प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान और उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सिखाए गए।

    समग्र रूप से एमआईईटी कुमाऊँ में आयोजित बिजनेस समिट का प्रथम दिवस छात्रों के लिए प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक और नवाचार को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ।

  • हल्द्वानी – स्कूलों में 7 मई को 3,89,860 बच्चों को दी जाएगी अल्बेंडाजोल, जानिए क्यों है जरूरी,,,,,।

    हल्द्वानी – स्कूलों में 7 मई को 3,89,860 बच्चों को दी जाएगी अल्बेंडाजोल, जानिए क्यों है जरूरी,,,,,।

    उत्तराखंड—  जनपद नैनीताल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National Deworming Day) के अवसर पर 7 मई 2026 को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 3,89,860 बच्चों को अल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    यह अभियान बच्चों को कृमि संक्रमण (पेट के कीड़े) से मुक्त कर उनके समग्र शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

    7 मई 2026 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत जनपद पर 1 से 19 वर्ष तक के 389860 बच्चों को जनपद पर अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है ।

    जनपद के निजी स्कूलों में 7 मई 2026 को अल्बेंडाजोल की दवा अधिक बच्चे का सकें इसके लिए डॉ एच सी पंत ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता पर शिविर कार्यालय हल्द्वानी में निजी स्कूल के संगठन के साथ बैठक की गई।

    जिसमें हल्द्वानी क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, मनी जोशी, सचिव निजी स्कूल एसोसिएशन, उप सचिव पाठक उपस्थित रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संगठन से 7 मई को निजी स्कूलों में बच्चे दवा अधिक मात्रा मे खा सके इसके लिए निजी स्कूल एसोसिएशन प्रयास करें और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य को जागरूक करे ,

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कहा गया की दवा पूर्ण रूप से सुरक्षित है विगत कई वर्षों से यह दवा बच्चों को खिलाई जा रही है ।

    7 मई को यह दावा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों /सरकारी स्कूल / निजी स्कूलों पर खिलाई जाएगी जो बच्चे 7 मई को दवा खाने से छूट जाएंगे उनको 14 मई को माप राउंड पर यह दवा खिलाई जाएगी ।

    इसके लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है जिसके तहत पूरे जनपद पर चिकित्सा अधिकारयों की निगरानी टीम बनाई गई है जिनके नंबर शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिए है।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपील की गई की सभी अभिवाहक अपने बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत एल्बेंडाजोल की दवा खा सके इसके लिऐ 7 मई को स्कूल अवश्य भेजे ।

    बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्वेता भंडारी , जिला कार्यक्रम पर प्रबन्धक मदन मेहरा, दीवान बिष्ट, हेम जलाल, पूर्णिमा जंतवाल, आरती, उपस्थित रहे।

  • प्रचंड गर्मी के कारण हल्द्वानी, रामनगर, कोटाबाग में बदला स्कूलों का समय,,,,,आदेश जारी,,,,, ।

    प्रचंड गर्मी के कारण हल्द्वानी, रामनगर, कोटाबाग में बदला स्कूलों का समय,,,,,आदेश जारी,,,,, ।

    उत्तराखंड—  नैनीताल जिले में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए अहम फैसला लिया है।

    अब हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग (पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर) के विद्यालयों की समयसारिणी में बदलाव कर दिया गया है।

    मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और 15 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी।

    नई समयसारिणी

    प्रार्थना सभा – सुबह 06:45 बजे

    कक्षाएं – सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक

    प्रशासन का कहना है कि तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    यह कदम न केवल बच्चों को बल्कि अभिभावकों को भी हीटवेव से राहत देगा।

  • नैनीताल में बाघ का आतंक कायम :- युवक की मिली सिर कटी लाश ,,,, दहशत और आक्रोश में लोग,,,,,।

    नैनीताल में बाघ का आतंक कायम :- युवक की मिली सिर कटी लाश ,,,, दहशत और आक्रोश में लोग,,,,,।

    उत्तराखंड—  नैनीताल जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

    फतेहपुर रेंज के भदूनी गांव में आज सुबह खेत में काम कर रहे एक युवक पर कथित तौर पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान 30 वर्षीय कमल सिंह पुत्र इंदर सिंह, निवासी भदूनी गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर खेतों के पास उसका शव बरामद हुआ। जिसका सिर कटा हुआ था।

    सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव की स्थिति अत्यंत गंभीर और क्षत-विक्षत पाई गई, जिससे घटना को लेकर ग्रामीणों में भय और संदेह का माहौल है।

    लगातार दूसरी बड़ी घटना, क्षेत्र में दहशत

    यह घटना अकेली नहीं है। इससे दो दिन पहले भी भीमताल ब्लॉक के मनोरा रेंज अंतर्गत ज्योली गांव में एक 47 वर्षीय महिला पर भी बाघ ने हमला कर जान ले ली थी, जब वह जंगल में घास लेने गई थी।

    लगातार हो रही इन घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल बना दिया है। लोग दिन के समय भी खेतों और जंगल के किनारे जाने से डर रहे हैं।

    वन विभाग पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

    लगातार हो रहे हमलों के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग और प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की सक्रियता की पहले से जानकारी थी, इसके बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए गए।

    इस बीच राजनीतिक स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण लगातार जानें जा रही हैं।

    उन्होंने मांग की है कि,क्षेत्र में सक्रिय आदमखोर वन्यजीव पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

    प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा दिया जाए।

    ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए

    घटना के बाद वन विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

  • गौलापार में टाटा का पहला बिग बॉस्केट कलेक्शन सेंटर शुरू,,,, अब किसानों को बिचौलियों से मिलेंगी राहत,,,,।

    गौलापार में टाटा का पहला बिग बॉस्केट कलेक्शन सेंटर शुरू,,,, अब किसानों को बिचौलियों से मिलेंगी राहत,,,,।

    हल्द्वानी—   उत्तराखंड के किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा समूह की ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी BigBasket ने गौलापार (हल्द्वानी) में अपना पहला कलेक्शन सेंटर शुरू किया है।

    इससे कुमाऊं क्षेत्र के किसानों को सीधे बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

    यह पहल सेतु आयोग के समन्वय से कृषि एवं उद्यान विभाग तथा उत्तराखंड हॉर्टिकल्चर बोर्ड के साथ प्रारम्भिक वार्ता के बाद शुरू की गई।

    इस अवसर पर सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र किसानों की आय बढ़ाने और कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    कार्यक्रम में बिगबास्केट के चीफ बाइंग एंड मर्चेंडाइजिंग ऑफिसर शिशु कुमार तिरुमाला तथा नेशनल कैटेगरी हेड (फल एवं सब्जी) विनोद कुमार M N भी मौजूद रहे।

    उन्होंने किसानों को कंपनी की खरीद नीति, गुणवत्ता मानकों, ग्रेडिंग प्रक्रिया तथा आपूर्ति प्रणाली की जानकारी दी। बताया कि कलेक्शन सेंटर के माध्यम से किसान सीधे सप्लायर के रूप में जुड़ सकेंगे, जिससे उन्हें पारदर्शी मूल्य निर्धारण, समय पर भुगतान और सुनिश्चित बाजार उपलब्ध होगा।

    उन्होंने बताया कि गौलापार स्थित यह केंद्र नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों के किसानों से फार्मगेट स्तर पर फल एवं सब्जियों की खरीद करेगा।

    इससे किसानों की परिवहन लागत कम होगी और उन्हें बेहतर मूल्य मिल सकेगा। साथ ही उत्पादों की ग्रेडिंग, संग्रहण और त्वरित आपूर्ति के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

    बिगबास्केट के चीफ बिजनेस ऑफिसर शिशु कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में उच्च गुणवत्ता वाले और ऑर्गेनिक उत्पादों की व्यापक संभावनाएं हैं। यह पहल किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि अगले चरण में कुमाऊं के रामगढ़ क्षेत्र के साथ ही चंबा और टिहरी में भी नए कलेक्शन सेंटर खोलने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को सीधे बाजार से जुड़ने का अवसर मिल सकेगा।