Category: हल्द्वानी

  • फर्जी नंबर प्लेट वाली पकड़ी थार,, हुआ बड़ा खुलासा,,, यूथ कांग्रेसी नेता फरार..,,,

    फर्जी नंबर प्लेट वाली पकड़ी थार,, हुआ बड़ा खुलासा,,, यूथ कांग्रेसी नेता फरार..,,,

    उत्तराखंड—  नैनीताल जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर दौड़ रही एक महिंद्रा थार को पकड़ लिया।

    मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी और यूथ कांग्रेस कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष प्रभजोत गिल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

    4 मई 2026 को नयाँगांव तिराहे के पास पुलिस टीम सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध काली थार को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू निवासी बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया। जांच में पता चला कि थार पर लगी नंबर प्लेट दूसरी गाड़ी की थी। आरोपी ने अपने साथी प्रभजोत गिल के साथ मिलकर असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर लगाया था, ताकि वाहन की पहचान छिपाई जा सके।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थार को सीज कर दिया है। मामले में FIR दर्ज कर फरार आरोपी प्रभजोत गिल की तलाश जारी है।

  • बंगाल समेत तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह,,, बंटी मिठाई,,,,।

    बंगाल समेत तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह,,, बंटी मिठाई,,,,।

    हल्द्वानी—  भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा ।

    उन्होंने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी के बीच ढोल-नगाड़ों पर डांस कर विजय का जश्न मनाया।

    इस स्वर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह सिद्ध कर दिया कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गहरा विश्वास है।

    यह विजय उन विपक्षियों के लिए मुंहतोड़ जवाब है, जो तुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास रखते हैं।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट  , दर्जा राज्य मंत्री  सुरेश भट्ट  ,  ध्रुव रौतेला ,  कौस्तुभानंद जोशी , जिला महामंत्री रंजन बर्गली , विनीत अग्रवाल  , जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट  , प्रतिभा जोशी , प्रताप बोहरा , श्रीमती प्रगति जैन , जिला मंत्री प्रताप रैक्वाल , सोशल मीडिया संयोजक(महिला मोर्चा) श्रुति तिवारी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कंचन उप्रेती , जिला महामंत्री आभा गोस्वामी, श्रीमती राशि जैन, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती विजया लक्ष्मी चौहान, विनोद तिवारी, पुनम जोशी, मोहन पाठक, प्रदेश पदाधिकारी एवं मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, एवं मोर्चों के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू साबित होंगे– धीरेंद्र प्रताप

    विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू साबित होंगे– धीरेंद्र प्रताप

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता मे दावा किया कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए “वाटरलू” साबित होंगे।

    उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तथाकथित महिला वंदन बिल केवल एक “ढकोसला” है और इसका वास्तविक लाभ महिलाओं तक नहीं पहुंच रहा है।

    धीरेंद्र प्रताप, जो स्वयं एक राज्य आंदोलनकारी रहे हैं, ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के साथ विश्वासघात हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों के लिए बनाए गए संरक्षण कानून और 10% क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को कमजोर कर दिया गया है, जिससे हजारों आंदोलनकारी परिवार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार कैबिनेट में बड़े फैसले का आश्वासन देती रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

    इस दौरान धीरेंद्र प्रताप ने प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में घोटाले, युवाओं के गायब होने की घटनाएं, चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की मौतें, इन सभी को उन्होंने राज्य के लिए “चिंता और शर्म का विषय” बताया।

    अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक वीआईपी (VIP) का खुलासा नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। नैनीताल हाईकोर्ट में लंबित मुजफ्फरनगर कांड पर उन्होंने कहा कि यदि दोषियों को सजा नहीं मिली, तो आंदोलनकारी चुप नहीं बैठेंगे और संघर्ष जारी रहेगा।

    धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) से अपील की कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस में विलय पर विचार करें।

    उन्होंने कहा कि दोनों दलों की विचारधारा में ज्यादा अंतर नहीं है और यदि एकजुट होते हैं, तो भाजपा की हार निश्चित है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि क्रांति दल के कुछ विधायक जीत भी जाते हैं, तो भाजपा उन्हें कमजोर करने में देर नहीं लगाएगी, जैसा अन्य दलों के साथ हुआ है।

  • सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की वृद्धि पर जताया रोष,,,,,।

    सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की वृद्धि पर जताया रोष,,,,,।

    उत्तराखंड—  हल्द्वानी में कामर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड ₹993 की बढ़ोतरी ने उत्तराखंड के सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल समेत पूरे कारोबारी वर्ग को नाराज कर दिया है।

    ये विरोध मजदूर दिवस पर और भी तेज हो गया है क्योंकि इसका सीधा असर छोटे कारोबारियों, फड-ठेले वालों और गरीब वर्ग की जेब पर पड़ रहा है। दिल्ली में कीमत ₹2078.50 से बढ़कर ₹3071.50 हो गई है। कोलकाता में ₹3202, मुंबई में ₹3024, चेन्नई में ₹3237 और उत्तर प्रदेश में आगरा ₹3125.50, लखनऊ ₹3194, गोरखपुर ₹3255.50 तक पहुंच गई है।

    5 किलो वाला सिलेंडर की कीमत भी ₹261 बढ़कर ₹810 हो गई है। ये सिलेंडर मुख्य रूप से मजदूरों, छात्रों और छोटे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होता है।

    घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं है। दिल्ली में ₹913 पर स्थिर है। सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने इसे “जनता के साथ छल” करार दिया है।

    प्रदेश संगठन महामंत्री भुवन भट्ट के मुताबिक इससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और ठेले वालों की लागत बढ़ेगी, जिससे जनता की थाली पर बोझ पड़ेगा।

    तरूण वानखेड़े का कहना है कि बाहर का खाना महंगा होने से ग्राहक कम होंगे और मार्जिन घटेगा। जिसका सीधा असर गरीब और प्रवासी मजदूर पर पड़ेगा।

    सीमा बत्रा ने कहा कि 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से कामगारों और छात्रों का रहने-खाने का खर्च बढ़ गया है।

    ज्योति अवस्थी ने इसे “चुनाव का तोहफा” बताया और कहा कि चुनाव खत्म होते ही दाम बढ़ाना जनता को बेवकूफ बनाना है।

    संजय बिष्ट का कहना है कि 50 तरह के टैक्स के साथ अब गैस सिलेंडर की मार ने कारोबारियों को तोड़ दिया है।

    अगर हम सरकार के पक्ष की बात करें तो सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि ये बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों और पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से हुई है। कामर्शियल सिलेंडर कुल खपत का सिर्फ 1% है। घरेलू सिलेंडर को जानबूझकर स्थिर रखा गया है ताकि आम परिवारों पर बोझ न पड़े।

    वहीं तेज सिंह कार्की का कहना है कि कामर्शियल गैस महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट के बिल बढ़ेंगे और स्ट्रीट फूड से लेकर चाय-समोसे तक सब महंगा हो सकता है।

    भारत अपनी LPG जरूरत का लगभग 60% आयात करता है, इसलिए वैश्विक उतार-चढ़ाव का असर तुरंत दिखता है। 1 मई से सिलेंडर डिलीवरी के लिए OTP भी अनिवार्य कर दिया गया है।

    फिलहाल घरेलू सिलेंडर पर सब्सिडी लंबे समय तक बरकरार रह पाएगी या आने वाले महीनों में उस पर भी असर पड़ेगा?

  • भाजपा महिला मोर्चा ने की पद यात्रा,,, महिला आरक्षण पर विपक्ष के रवैए से आक्रोश,,,,।

    भाजपा महिला मोर्चा ने की पद यात्रा,,, महिला आरक्षण पर विपक्ष के रवैए से आक्रोश,,,,।

    हल्द्वानी—-    नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान*भाजपा महिला मोर्चा, मातृ शक्ति के साथ मिलकर विपक्ष द्वारा संसद में किए नारी अपमान की पोल खोलने जा रही है।

    आज हल्द्वानी कालाढूंगी विधानसभा में ऊंचापुल से ब्लॉक आफिस तक महिलाओं ने एक महिला आक्रोश पदयात्रा निकाली जिसमें उन्होंने काग्रेंस तथा अन्य विपक्षी दलों के विरोध में नारे लगाकर कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के नकारात्मक और गैर-जिम्मेदाराना रवैये ने देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा प्रहार किया है।

    इसी के विरोध में आज महिलाऐं सड़कों पर उतर गई है ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित ऐतिहासिक अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन विपक्ष ने अपनी संकीर्ण राजनीति के कारण इसका विरोध कर महिलाओं की आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाई है,

    जिससे देशभर की महिलाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस अभियान में क्षेत्र के स्थानीय विधायकऔर महिलाओं ने कहा हमारा प्रयास होगा, जन-जन तक यह सच पहुंचाना कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के विरोध में काम किया है अब हम अपने अधिकारों के समर्थन में एकजुट होकर आवाज उठाएं, ताकि महिला सशक्तिकरण के इस महत्वपूर्ण प्रयास को और अधिक मजबूती मिल सके।

    कंचन उप्रेती जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, कुमाऊं संयोजक श्रुति तिवारी ,महामंत्री,राशि जैन , आभा गोस्वामी , कालाढूंगी विधायक भगत , विकास भगत ,  प्रतिभा जोशी, कमलनयन जोशी , अलका जीना , मुन्नी बिष्ट, गंगा शाह , बसंती मेहरा , प्रेमा जोशी ,मीना नगलटिया , मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

  • बुजुर्गों को पेंशन और नया सहारा- वरिष्ठ नागरिकों की सेवा में सरकार,,, जिन हाथों ने समाज को संभाला, अब उनकी देखभाल सरकार की ज़िम्मेदारी है :- सीएम

    बुजुर्गों को पेंशन और नया सहारा- वरिष्ठ नागरिकों की सेवा में सरकार,,, जिन हाथों ने समाज को संभाला, अब उनकी देखभाल सरकार की ज़िम्मेदारी है :- सीएम

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड के हल्द्वानी में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 का भव्य समापन हुआ।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि “वरिष्ठजन केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की अमूल्य पूंजी हैं।

    उनके अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है।” कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजनों के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि “वरिष्ठ जनों का यह बेटा उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देगा।” कोटाबाग में बनेगा अत्याधुनिक वृद्धाश्रम ,,

    मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि नैनीताल जिले के कोटाबाग में सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। साथ ही जिन जिलों में अभी वृद्धाश्रम नहीं हैं, वहां भी नए वृद्धाश्रम खोले जाएंगे।

    इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु एक विशेष मोबाइल एप लॉन्च किया गया तथा समाज कल्याण विभाग की कॉफी टेबल बुक “अभय उदय” का विमोचन भी किया गया। “उम्र सिर्फ एक संख्या है”

    मुख्यमंत्री ने समारोह में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि उम्र कभी भी ऊर्जा और उत्साह को कम नहीं कर सकती।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। 6 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में लगभग 6 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता DBT के माध्यम से दी जा रही है। साथ ही पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन देने का निर्णय उनकी आर्थिक सुरक्षा को और मजबूत कर रहा है।

    जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण को बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहली बार जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण और निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा भी दी जा रही है।

    13 वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

    कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 13 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में विजेता वरिष्ठ प्रतिभागियों को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

    समारोह में कैबिनेट मंत्री खजान दास, राम सिंह कैड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

  • जनगणना-2026:- फील्ड पर उतरने लगी जनगणना की टीमें,,,,।

    जनगणना-2026:- फील्ड पर उतरने लगी जनगणना की टीमें,,,,।

    हल्द्वानी—  जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत अब सर्वे टीम फील्ड पर उतरने लगी है। नगर निगम क्षेत्र में सुपरवाइजर और प्रगणक अपनी-अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर आवासीय और गैर-आवासीय भवनों की गणना का कार्य शुरू कर चुके हैं।

    नगर आयुक्त परितोष वर्मा के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र में कच्चे और पक्के सभी प्रकार के भवनों का सर्वे किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत हर घर और भवन का डाटा एकत्र किया जाएगा, जिससे सटीक जनगणना सुनिश्चित हो सके।

    चार्ज अधिकारी गणेश भट्ट और गजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी कि सभी पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को नगर निगम की ओर से आवश्यक किट वितरित कर दी गई है, जिससे सर्वे कार्य में तेजी लाई जा सके।

    पर्यवेक्षक पूरन सिंह बुंगला ने बताया कि फील्ड विजिट के दौरान टीम तीन दिनों तक नजरिये का नक्शा तैयार करेगी। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों (HLB) का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है।

    वहीं, फील्ड ट्रेनर और पर्यवेक्षक गौरीशंकर काण्डपाल के अनुसार, सभी प्रगणक गूगल अर्थ मोबाइल ऐप का उपयोग कर पहले से तैयार नक्शों को डाउनलोड कर रहे हैं और स्थलीय निरीक्षण के दौरान उनका इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे कार्य अधिक सटीक और आसान हो गया है।

  • गौ सम्मान को मिले संवैधानिक पहचान , की मांग तेज,,,,

    गौ सम्मान को मिले संवैधानिक पहचान , की मांग तेज,,,,

    उत्तराखंड—  नैनीताल में गौ सेवा आवाहन अभियान के अंतर्गत भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रकाश चंद्र आर्य के नेतृत्व में गौ रक्षकों ने गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग को लेकर एडीएम विवेक राय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।

    ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं अनुच्छेद 51A(g) की मूल भावना के अनुरूप गौ माता को “राष्ट्रीय आराध्य” का संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने तर्क दिया कि गोवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।

    कार्यकर्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों को चिंताजनक बताते हुए कहा कि देश में गौ हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो समाज की भावनाओं को आहत करती हैं।

    उन्होंने राष्ट्रपति से इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेते हुए गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

    इस दौरान गिरीश चंद्र, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, योगी कमलनाथ, अभिषेक, हेमचंद्र, अखिलेश कुमार, पंकज टम्टा, गणेश सिंह और सुशील कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • जनगणना अपडेट – मकानों पर होगी मार्किंग,,, यह हैं प्रक्रिया का हिस्सा..।

    जनगणना अपडेट – मकानों पर होगी मार्किंग,,, यह हैं प्रक्रिया का हिस्सा..।

    उत्तराखंड—  कुमाऊं मंडल में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण और भवन गणना का कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया है।

    इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान की जानकारी देते हुए दीपक रावत (आयुक्त कुमाऊँ मंडल एवं मुख्यमंत्री के सचिव) ने मंडलवासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की है।

    उन्होंने बताया कि गणना के लिए नियुक्त संगणक और गणना टीम घर-घर जाकर भवनों का विवरण एकत्र कर रही है। ये सभी कार्मिक अधिकृत होंगे और अपने साथ सरकारी पहचान पत्र भी रखेंगे, जिसे नागरिक सत्यापित कर सकते हैं। प्रत्येक परिवार से आवश्यक जानकारी ली जाएगी, जिसे उपलब्ध कराना सभी के लिए जरूरी है।

    आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गणना प्रक्रिया के दौरान मकानों पर पहचान के लिए मार्किंग या नंबरिंग भी की जा सकती है। इसे लेकर किसी प्रकार का विरोध न करें, क्योंकि यह प्रक्रिया जनगणना के लिए अनिवार्य है और पूरी तरह सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत की जा रही है।

    उन्होंने जनता को यह भी जानकारी दी कि जनगणना से जुड़ी किसी भी शंका या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1855 उपलब्ध है, जो प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सक्रिय रहेगा।

    आयुक्त ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है, जिससे सटीक आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

  • “नारी शक्ति बंधन अधिनियम” के समर्थन में हुआ विराट जन आक्रोश महिला सम्मेलन।

    “नारी शक्ति बंधन अधिनियम” के समर्थन में हुआ विराट जन आक्रोश महिला सम्मेलन।

    हल्द्वानी—  नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन एवं कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की नकारात्मक राजनीति के विरोध में संगठनात्मक जिला नैनीताल के हल्द्वानी में विराट जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

    जिसमे भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट  ने महिलाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने ने इसके पक्ष में बोलते हुए कहा कि यह देश की समस्त नारी की जरूरत है, जिससे वो नीतिनिर्धारण बन सके, परन्तु विपक्ष के नारी विरोध ने इस बिल को पास नही होने दिया, जो कांग्रेस, सपा, आप तथा अन्य विपक्षी पार्टियों का महिला विरोधी सोच का नतीजा हैं, इनको आने वाले समय मैं इस देश की महिला शक्ति सबक सिखायेगी।

    सम्मेलन की मुख्य वक्ता डॉ जयश्री तिवारी के प्रखर उद्बोधन से मातृशक्ति का उत्साह और आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

    इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य  की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम में राज्य मंत्री भावना मेहरा एवं श्रीमती रेनू अधिकारी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी , प्रदेश मंत्री श्रीमती विजया लक्ष्मी , प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती कल्पना बोरा , प्रदेश सह सोशल मीडिया संयोजक श्रीमती श्रुति तिवारी , श्रीमती भूमिका गोयल  एवं श्रीमती बबली चौहान  उपस्थित रहीं।

    भाजपा के नैनीताल जिला अध्यक्ष  प्रताप बिष्ट , मेयर  गजराज बिष्ट , संयोजक  विनीत अग्रवाल , सह संयोजक कंचन उप्रेती , महामंत्री श्रीमती राशी जैन  एवं श्रीमती आभा गोस्वामी  की सक्रिय सहभागिता रही।

    इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता पड़लिया , मंडल अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने सम्मेलन को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

    सम्मेलन में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकार और सम्मान का प्रतीक है, और इसे रोकने का प्रयास करने वाली विपक्षी सोच के खिलाफ नारी शक्ति अब एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेगी।