Spread the love

ग़ाज़ियाबाद– 28 फरवरी 2025 राजनगर रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में सेवा भारती, महानगर गाजियाबाद के सौजन्य से श्री अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित फ्री सैनेट्री पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वज किया गया।

 

 

कार्यक्रम के संयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि “प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन की ओर एक पहल” कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष से भी ज्यादा समय से प्रत्येक माह राजनगर एक्सटेंशन की विभिन्न सोसाइटीज में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम राजनगर रेजीडेंसी में श्री अग्रवाल सेवा समिति, आशियाना पाम कोर्ट में सारथी क्लब और प्लैटिनम 321 सोसाइटी में सेवा भारती महानगर गाजियाबाद द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

इस कार्यक्रम में 50 से अधिक वंचित परिवार की बहनों को उनकी आवश्यकतानुसार 100 से भी ज्यादा सैनेट्री पैड वितरित किए गए। इसके अलावा, सेनेटरी पैड को इस्तमाल करने के फायदे और उचित निस्तारण के बारे में भी बताया गया।

 

 

कार्यक्रम के संयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम को राजनगर रेजीडेंसी में सफल बनाने में रेणुका गुप्ता, टीम लीडर, रैनी अग्रवाल और निधि सिंघल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस नेक कार्य को आयोजित करने के लिए मेंटेनेंस इंचार्ज हर्ष चौधरी प्रत्येक महा रॉयल क्लब हाउस में उचित व्यवस्था करवाते हैं जिसके लिए सेवा भारती उनकी सराहना करती है।

 

 

यदि अन्य कोई सोसाइटी अपने यहां भी वंचित महिलाओं के लिए वितरण कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं।

 

 

श्री अग्रवाल ने बताया कि आगामी 4 मार्च को सेवा भारती महानगर गाजियाबाद के सौजन्य से स्टार रामेश्वरम सोसाइटी में 100 से भी ज्यादा मैड्स और हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सेवा भारती महानगर गाजियाबाद के वरिष्ठ पदाधिकारी शुभ्रा जैन उपस्थित रहेंगी एवं विषय पर व्याख्यान भी देंगा।

See also  महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति की महिला आक्रोश मशाल यात्रा,,,,।

Spread the love