Spread the love

ग़ाज़ियाबाद–  फ्लैट ओनर्स फेडरेशन एवं फिटप्लस फिजियो & फिटनेस स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में “ऑपरेशन सिन्दूर” नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य युद्ध जैसी आपातकालीन स्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, आत्मरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, सेवानिवृत्त एन एस जी कमांडो राजबीर सिंह ने उपस्थित नागरिकों को आपदा या युद्ध जैसी विकट परिस्थितियों में सतर्कता, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, एवं महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

नूर नगर वार्ड 50 की पार्षद सुमनलता पाल ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और इस प्रकार की पहल को सराहा।

कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने ऑनलाइन उपस्थित हो कर बताया कि कुछ लोगों का सुझाव आया कि जब सीज़फायर का निर्णय हो चुका है तो ऐसे प्रशिक्षण की ज़रूरत क्यों? लेकिन अग्रवाल ने अपने स्पष्ट मत पर कायम रहते हुए कहा कि “पाकिस्तान पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता, नागरिकों की सुरक्षा में समझौता नहीं होना चाहिए”

,इसलिए इस तरह के कार्यक्रम बिना किसी विपदा का इंतजार करे बगैर समय समय पर होते रहने चाहिए।

इस अवसर पर फ्लैट ओनर्स फेडरेशन गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, संरक्षक डॉ. राजीव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विपिन त्यागी, संयुक्त सचिव अरुण शुक्ला, वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष शरद सिंघल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं फीटप्लस की संस्थापक डॉ. नितिका शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष डॉ. दर्शना, सोशल मीडिया प्रभारी वरुण त्यागी, पर्यावरण सचिव मृदुल महेश, तथा अन्य गणमान्य सदस्यों में मुकेश भटनागर, अतुल भटनागर, अनीता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए।

See also  सीएम हेल्पलाइन :- एक शिकायत से बदली स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था,,, पूरे उत्तराखंड में पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश जारी,,।

कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन की ओर से सभी निवासियों से अपील की गई कि वे आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता को गंभीरता से लें और अपने परिवार व समाज की सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण व सतर्कता बनाए रखें।

इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में मुख्य भूमिका फिट प्लस स्टूडियो की डॉ नीतिका शुक्ला तथा फेडरेशन के मृदुल महेश की देखरेख एवं मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल की प्रेरणा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Spread the love