Spread the love

बरेली–राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में बाब कालभैरव प्राणप्रतिष्ठा एवं महायज्ञ कार्यक्रम बारह अक्टूबर को होना सुनिश्चित है।

 

 

डॉ. रेनू शरण ने बताया कि मां पीताम्बरा शक्ति पीठ बरेली, नैनीताल रोड़ निकट मुड़िया टोल प्लाजा बहेड़ी में स्वामी डॉ. देव हंस के कर-कमलों से बाबा काल भैरव प्राणप्रतिष्ठा की जायेगी, साथ ही माता पीताम्बरा का दिव्य दरवार तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा।

 

 

वर्तमान में मंदिर प्रांगण में शिवपरिवार,नवग्रहों, माता दुर्गा, मां पीताम्बरा, शनिदेव सहित बजरंगबली की आराधना प्रति दिन की जाती है।

 

 

सभी भक्तों का मानना है जो यहाँ आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

 

 

इस अवसर पर संस्थापकः पीठाधीश्वर का कहना है कि हमारे संगठन में सम्पूर्ण भारत के भक्तों का टीम गठन किया गया है।जो मात्रशक्तियों के सहयोग और आशीर्वाद से परिपूर्ण है।

 

 

उत्तराखंड में इन मात्रशक्तियों को दायित्व सौंपा राष्ट्रीय अध्यक्षःडॉ.रेनू शरण, उपाध्यक्ष अल्का रस्तौगी,मोनिका मित्तल, मीना शर्मा, लता सिंह,अलका अरोरा, रितू, एकता खंडका, पूनम मझारिया, शीतल सक्सेना मोनिका भारती, स्वर्ण लता चौधरी,कंचन पांडे, कपिल सिंह,मनोज नौडियाल, दिलीप अरोरा,कुशुम, विद्या बेन, रश्मि, नीरु अग्निहोत्री,हर्षिता शर्मा तथा अन्य हजारों जनों को भी पद दायित्व सौंपा गया है।


Spread the love