Spread the love

ग़ाज़ियाबाद—। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी को भारत गौरव रत्न-2025 से सम्मानित किया गया।

 

5 मार्च को नई दिल्ली के तीन मूर्ति भवन स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में वर्ल्ड कल्चर एंड एन्वायरमेंट कमीशन द्वारा वीर चक्र प्राप्त कर्नल टी.पी. त्यागी को इस सम्मान से विभूषित किया गया।

 

 

एक कार्यक्रम के दौरान जम्मू की कमिश्नर आईपीएस रश्मि, विख्यात कलाकार राकेश बेदी, बलिया के महामंडलेश्वर, शिक्षा विभाग के महेश चंद्र , फिल्म जगत की अभिनेत्री ऐलिना द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया।

 

इस अवसर पर कर्नल त्यागी ने कहा कि वातावरण की सुरक्षा के लिए जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण आवशयक है। उन्होंने कहा कि नदियों को साफ करने से ज्यादा हमें उन्हें गन्दा न करने पर ज्यादा जोर देना होगा। प्रत्येक नदी में अपने आप को स्वस्थ रखने की प्राकृतिक क्षमता होती है।

 

इसी प्रकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सबसे अच्छा तरीका वर्टिकल गार्डनिंग का है। यदि मेट्रो पिलर्स, फ्लाई ओवर पिलर्स और सरकारी कार्यालयों पर अनिवार्य रूप से वर्टिकल गार्डनिंग की जाये तो प्रदूषण नियंत्रण प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होने संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए बताया कि हमारे धर्म गुरुओं को व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्रीय चरित्र मे फर्क समझाना चाहिए। इस अवसर पर कमोडोर बबेले, ज्ञान सिंह, चन्दन सिंह, गणेश दत्त, राजेन्द्र सिंह, त्रिवेणी जादौन ने विशाल सिंह को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई के युवा विंग का अध्यक्ष घोषित किया। सभी वक्ताओं ने वातावरण और संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए अपने अपने स्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया और बाकि लोगों को भी दिलवाया।

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - स्टाफ नर्सो के वेतन की रिकवरी पर रोक,,,,।

 

 

फ्लैट ओनर्स फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद के संरक्षक और प्रेरणा स्रोत वीर चक्र कर्नल तजेंद्र पाल त्यागी जी को भारत गौरव रत्न अवार्ड मिलने पर राजनगर एक्सटेंशन इकाई के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, महामंत्री कैप्टन गोपाल सिंह एवं मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने बधाई देते हुए संयुक्त रूप में कहा है कि कर्नल साहिब के निरंतर मार्गदर्शन मिलने से राजनगर एक्सटेंशन इकाई श्रेत्र की 62 सोसाइटीज तक अपनी सेवाएं देने के लिए पहुंच रही है। यह कर्नल साहब की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से ही संभव हो पा रहा है।


Spread the love