Tag: उत्तराखंड पुलिस

  • फर्नीचर कारीगर की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

    फर्नीचर कारीगर की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

    उत्तराखंड—-   सनसनीखेज़ खबर जनपद हरिद्वार के रुड़की से है।रुड़की शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सोमवार शाम गन्ने के खेत से एक युवक का गला रेतकर हत्या किया गया शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान आशु (20 वर्ष) पुत्र इसरार निवासी रामपुर (रुड़की) के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, आशु देहरादून में फर्नीचर कारीगर के रूप में काम करता था। रविवार को वह काम से घर लौटा था और कुछ समय परिवार के साथ बिताने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    सोमवार शाम करीब छह बजे एक पेट्रोल पंप के पास गन्ने के खेत में आशु का शव पड़ा मिला।

    ग्रामीणों की सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है।

    अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस वारदात के कारणों और हत्यारों की तलाश में जुटी है।

    परिजनों का कहना है कि आशु की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, जिससे हत्या का कारण समझना मुश्किल हो रहा है। इस निर्मम वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

  • उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के तबादले, मंजूनाथ टीसी नैनीताल जिले के नए कप्तान..।

    उत्तराखंड में आईपीएस अफसरों के तबादले, मंजूनाथ टीसी नैनीताल जिले के नए कप्तान..।

    उत्तराखंड—  उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

    कई जिलों के कप्तानों को इधर से उधर किया गया है।

    पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल हुआ है। नैनीताल जिले की कमान आईपीएस मंजूनाथ टीसी को सौंप गई है

    उत्तराखंड सरकार ने सोमवार देर शाम को 16 IPS और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 8 अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए है। यह आदेश अपर सचिव अपूर्वा पाण्डे ने जारी किए है।
    इसमें चार जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। विशेष रूप से नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और उत्तरकाशी जैसे प्रमुख जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP/SP) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। साथ ही हल्द्वानी में भी अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) की तैनाती बदली गई है।

    जिलों में कप्तानों का बदलाव—-
    • नैनीताल: प्रल्हाद नारायण मीणा को SSP नैनीताल के पद से हटाकर SP सतर्कता मुख्यालय भेजा गया। उनकी जगह मंजूनाथ टी.सी. को नया SSP नैनीताल बनाया गया।
    • पौड़ी गढ़वाल: सर्वेश पंवार को चमोली से हटाकर पौड़ी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
    • चमोली: सुरजीत सिंह पंवार अब पुलिस अधीक्षक चमोली होंगे।
    • उत्तरकाशी: सरिता डोबाल को SP उत्तरकाशी से हटाकर SP अभिसूचना मुख्यालय नियुक्त किया गया।

    मुख्य आईपीएस तबादले (IPS Transfers):—

    • डॉ० पी.वी.के. प्रसाद को निदेशक अभियोजन से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना एवं सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।
    • अभिनव कुमार को एडीजी कारागार से हटाकर निदेशक अभियोजन बनाया गया है।
    • ए.पी. अंशुमान अब एडीजी, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के प्रमुख होंगे।
    • नीलेश आनंद भरणे को अब IG साइबर, STF और ANTF का कार्यभार दिया गया है।
    • शंकर अनन्त ताकवाले को IG मानवाधिकार बनाया गया है।
    • सुनील कुमार मीणा अब IG अपराध एवं कानून व्यवस्था व जीआरपी होंगे।

    मुख्य पीपीएस तबादले (PPS Transfers):—-
    • ASP हल्द्वानी में बदलाव- प्रकाश चन्द्र को ASP हल्द्वानी से हटाकर PTC नरेंद्रनगर भेजा गया। उनकी जगह मनोज कुमार कत्याल को नया ASP हल्द्वानी तैनात किया गया है।
    • एसटीएफ में तैनात स्वप्न किशोर सिंह को ASP काशीपुर बनाया गया है।
    • पंकज गैरोला अब ASP विकासनगर होंगे।
    • रेनू लोहानी को उप सेनानायक, IRB द्वितीय देहरादून तैनात किया गया है।
    सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी अविलंब अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

    इस बड़े फेरबदल को लेकर माना जा रहा है कि राज्य में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी तथा व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

  • जिम संचालक की पत्नी की गोली लगने से मौत, पुलिस ने आत्महत्या का जताया अनुमान, मगर तमंचा आया कहां से.,,।

    जिम संचालक की पत्नी की गोली लगने से मौत, पुलिस ने आत्महत्या का जताया अनुमान, मगर तमंचा आया कहां से.,,।

    उत्तराखंड—-  उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र से रविवार दोपहर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

    टांडा अमीचंद गांव में जिम संचालक की पत्नी तरनजीत कौर (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

    घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से 315 बोर का देसी तमंचा बरामद किया है और प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे तरनजीत कौर घर पर अकेली थीं। पति जगजीत सिंह किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जबकि घर पर उनकी 10 वर्षीय बेटी मौजूद थी।

    इसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी। बेटी जब कमरे में पहुंची, तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा। वह घबराकर रोते हुए पड़ोसियों के घर भागी और उन्हें सूचना दी।

    सूचना मिलते ही शादी समारोह में गए परिजन तुरंत घर लौटे। वहीं, पुलिस टीम जिसमें कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई जसविंदर सिंह और बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल शामिल थे ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    प्राथमिक जांच में पुलिस का कहना है कि तरनजीत कौर ने अपने सीने पर गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि एक सामान्य परिवार की गृहिणी और जिम संचालक के घर में 315 बोर का देसी तमंचा आखिर आया कहां से? यह तमंचा आत्महत्या का हथियार था या किसी और ने इसे इस्तेमाल किया यह फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

    फिलहाल पुलिस घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच में जुटी है।

  • भैया दूज पर ह्रदय विदारक हादसा — गहरी खाई में गिरी कार, आग लगने से पति-पत्नी और बेटे की मौत।

    भैया दूज पर ह्रदय विदारक हादसा — गहरी खाई में गिरी कार, आग लगने से पति-पत्नी और बेटे की मौत।

    चमोली—-   उत्तराखंड में भैया दूज के दिन एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जिले के गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर आज दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।

    हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार तीन लोग जिंदा जल गए, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जानकारी के अनुसार, मृतक अरविंद त्रिपाठी अपनी पत्नी अनिता त्रिपाठी और दो बेटों अनन्त त्रिपाठी (22) और अम्बुज त्रिपाठी (25) के साथ पोखरी के विशालपाव गांव गए थे, जो अनिता का मायका है। परिवार वहां से लौट रहा था जब यह हादसा हुआ।

    बताया जा रहा है कि गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर चलते समय कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में आग भड़क उठी।

    हादसे में अरविंद, अनिता और उनके बेटे अनन्त त्रिपाठी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा अम्बुज त्रिपाठी गंभीर रूप से झुलस गया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है और पूरा क्षेत्र मातम में डूबा हुआ है।

  • भाभी ने काटा देवर का प्राइवेट पार्ट..?   वजह आपको कर देगी हैरान।

    भाभी ने काटा देवर का प्राइवेट पार्ट..? वजह आपको कर देगी हैरान।

    उत्तराखंड—  उत्तराखंड के हल्द्वानी में सीमेंट कंपनी में इंजीनियर पद पर तैनात युवक के साथ उसके ही घर में दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात घटित हुई।

    दीपावली पर छुट्टियों में घर आए युवक पर उसकी सगी भाभी ने सोते समय धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक को गंभीर हालत में एम्स दिल्ली रेफर किया गया है।

    क्या है पूरा मामला?—

    यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार देर रात की है। फिरोजाबाद जिले के बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले परिवार में उस समय हड़कंप मच गया, जब रात करीब ढाई बजे घर के एक कमरे से चीखने की आवाज आई। परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था।

    काफी देर खटखटाने और आवाज़ देने के बाद जब दरवाज़ा खुला तो सामने का नज़ारा सभी को स्तब्ध कर देने वाला था। कमरे में युवक खून से लथपथ पड़ा था और उसकी भाभी भी अंदर मौजूद थी। पूछने पर महिला ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया “मैंने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है।”

    इस हैवानियत की वजह भी हैरान कर देने वाली—-

    पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला अपनी सगी बहन की शादी अपने देवर से करवाना चाहती थी। लेकिन युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया, जिससे महिला नाराज़ चल रही थी। इसी खुन्नस में उसने सोते समय अपने देवर पर हमला कर यह घिनौनी और खतरनाक वारदात को अंजाम दिया।

    गंभीर हालत में दिल्ली एम्स रेफर—-

    पीड़ित युवक एक प्रतिष्ठित सीमेंट कंपनी में इंजीनियर है और दीपावली की छुट्टियों पर अपने पैतृक गांव आया हुआ था। हमला इतना गंभीर था कि प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे तुरंत एम्स दिल्ली रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

    परिवार, गांव और आसपास के इलाकों में इस घटना को लेकर सनसनी फैली हुई है।

  • मुख्यमंत्री का ऐलान,,,,,रजत जयंती पर उत्तराखंड पुलिस के सभी जवानों को मिलेगा विशेष पदक।

    मुख्यमंत्री का ऐलान,,,,,रजत जयंती पर उत्तराखंड पुलिस के सभी जवानों को मिलेगा विशेष पदक।

    उत्तराखंड—-  राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रजत जयंती पदक से सम्मानित किया जाएगा।

    मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह अहम घोषणा की।

    इस मौके पर उन्होंने पुलिस विभाग के लिए कुल चार बड़ी घोषणाएं कीं, जिनमें पुलिस कल्याण, बुनियादी ढांचे और आवासीय सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं भी शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सीमाएं न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन और नेपाल से जुड़ी हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों से भी सटी हुई हैं। ऐसे में उत्तराखंड की भौगोलिक और सामरिक स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की जिम्मेदारियां और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती हैं। उन्होंने कहा, पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा और समृद्धि की रीढ़ होती है। हमारे पुलिसकर्मी सीमाओं की सुरक्षा से लेकर समाज की शांति बनाए रखने तक हर मोर्चे पर निष्ठा से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।”

    मुख्यमंत्री की चार बड़ी घोषणाएं:—-

    1 विशेष रजत जयंती पदक:** राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पुलिस के हर कर्मी को मिलेगा।
    2.आवासीय भवन निर्माण:** अगले तीन वर्षों तक हर वर्ष 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
    3.एसडीआरएफ के लिए बैरक निर्माण:** विशेष बल के जवानों के लिए पांच नई बैरिकें बनाई जाएंगी।
    4.पुलिस कल्याण नीति में बढ़ोतरी:** अब तक 2.5 करोड़ रुपये मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 4.5 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

    शहीदों को श्रद्धांजलि और सम्मान—-

    पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने ड्यूटी के दौरान बलिदान दिया। इस वर्ष ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

    डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि पिछले एक साल में देशभर में 186 पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनमें उत्तराखंड के चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

    क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस?—

    यह दिन 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए 10 सीआरपीएफ जवानों की याद में मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में पुलिस बल अपने शहीद साथियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देता है।

  • टूटा दुखों का पहाड़,,,, दिवाली मनाने घर लौट रहे चार मजदूरों की सड़क हादसे में मौत।

    टूटा दुखों का पहाड़,,,, दिवाली मनाने घर लौट रहे चार मजदूरों की सड़क हादसे में मौत।

    उत्तराखंड—-   दिवाली का त्यौहार मनाने घर लौट रहे चार मजदूरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन की भिड़ंत में यूपी के संभल जिले के चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। जानकारी के मुताबिक संभल जिले के हसनगढ़ निवासी गुरुमुख (17) पुत्र राजेंद्र, शीशपाल( 22 ) पुत्र महावीर, जयवीर पुत्र धर्मेन्द्र, जयवीर (31) पुत्र श्यामलाल, पुरुषोत्तम व अमरोहा निवासी अखिलेश सड़ासड़ीया से दीवाली मानने घर लौट रहे, तभी नानकसागर डेम से पहले मोड पर सामने से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।

    हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    घटना में सातों मजदूर गंभीर रूप से घायल रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने 108 को फोन कर बुलाया और सातों को उप जिला अस्पताल खटीमा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुरुमुख व जयवीर पुत्र श्यामलाल की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    शीशपाल की हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से ले जाते समय शीशपाल की सितारगंज में मौत हो गई।

    जयपाल पुत्र धर्मेन्द्र, प्रदीप व पुरुषोत्तम का इलाज शुरू कर दिया गया है। चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

  • शर्मनाक  : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में बांटी मिठाई,,,।

    शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में बांटी मिठाई,,,।

    उत्तराखंड—  शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे किशोरी को उसकी माँ अस्पताल लेकर पहुँची, जहाँ जाँच में उसके गर्भवती होने का पता चला।

    अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान किशोरी ने सामान्य प्रसव से बच्ची को जन्म दिया।

    पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी युवक का नाम सू… है, जो अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत का रहने वाला है और नैनीताल में एक रेस्टोरेंट में काम करता है।

    करीब दो साल पहले उसकी पहचान फेसबुक के जरिए किशोरी से हुई थी। धीरे-धीरे संपर्क बढ़ा और आरोपी ने उसका यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

    सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि किशोरी के बच्ची को जन्म देने की सूचना मिलते ही आरोपी सू… भी अस्पताल पहुँच गया और वहाँ मौजूद लोगों को मिठाई बाँटने लगा।

    अस्पताल की सूचना पर कोतवाल हेम पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) ऐक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

    अब देखना यह है की नैनीताल में जहां सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर देने वाली यह खबर सामने आई है वहां के लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी। आरोपी के खिलाफ प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे ।

    सबसे बड़ा सवाल यह है की नाबालिग बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए धार्मिक और सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरेंगे ?

    कार्यवाही पर सभी की निगाहें होंगी।

  • उत्तराखंड : पुलिस कर्मियों के लिए फरमान,,,,, अब यहां कमेंट किया तो होगी कार्यवाही..।

    उत्तराखंड : पुलिस कर्मियों के लिए फरमान,,,,, अब यहां कमेंट किया तो होगी कार्यवाही..।

    उत्तराखंड— : राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई एक सड़क दुर्घटना ने जहां आम जनता को हिला दिया, वहीं उत्तराखंड पुलिस महकमे में भी हलचल मचा दी। वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को न केवल सोशल मीडिया की अदालत में ला खड़ा किया, बल्कि पुलिस महकमे की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

    वीडियो के सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने बिना देरी किए कार्रवाई का डंडा चलाया थानाध्यक्ष राजपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यही नहीं, उनके खिलाफ उसी थाने में मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया (मु0अ0सं0: 192/25, धारा: 281, 324(4) BNS)। अब यह मामला किसी लोकल जांच अधिकारी को नहीं, बल्कि सीनियर इंस्पेक्टर को सौंपा गया है, ताकि जांच की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे।

    एसएसपी का मूड इस बार ज़रा सख्त ही नहीं, कड़ाई के स्तर पर हाई अलर्ट है। इसलिए, तत्कालीन थानाध्यक्ष का मेडिकल कराया गया और उनका ब्लड सैंपल भी जांच के लिए फारेंसिक साइंस लैब भेजा जा रहा है।

    लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…

    सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों की ‘तारीफें’ भारी पड़ सकती हैं

    जहां आम लोग सोशल मीडिया पर राय देते रहते हैं, वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने भी इस प्रकरण पर “अपनी सेवा भावना” दिखाते हुए फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टा जैसी डिजिटल गलियों में टिप्पणियाँ कर डालीं और वो भी उच्च अधिकारियों के निर्णयों पर!

    अब मामला सस्पेंस या डायलॉगबाज़ी से नहीं,सीधी अनुशासन की कार्रवाई से चलेगा।

    एसएसपी देहरादून ने साफ शब्दों में सभी थाना और शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए हैं:

    “अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दें, सोशल मीडिया कोई चौपाल नहीं है जहां अफसरों के निर्णयों पर बहस हो।”

    यदि कोई भी पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर कमेंट करता है या प्रतिक्रिया देता है, तो उसे न केवल *सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन माना जाएगा, बल्कि वह *पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित सोशल मीडिया पॉलिसी के खिलाफ भी गिना जाएगा। और ऐसे में संबंधित पुलिसकर्मी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जाएगी।

  • देहरादून: नशे में धुत एसओ ने ठोकी कई गाड़ियां ,,,, हुआ निलंबन..।

    देहरादून: नशे में धुत एसओ ने ठोकी कई गाड़ियां ,,,, हुआ निलंबन..।

    देहरादून—   दशहरे की पूर्व संध्या पर देहरादून के राजपुर रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजपुर थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। वीआईपी मानी जाने वाली व्यस्ततम राजपुर रोड पर हुए इस हादसे से यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने थानाध्यक्ष को मौके से भागने नहीं दिया।

    महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाई। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि शैंकी कुमार शराब के नशे में धुत थे और वर्दी में भी नहीं थे, बावजूद इसके स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचान लिया।

    घटना का वीडियो सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही प्राप्त शिकायत पत्र के आधार पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

    एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी को निर्देशित किया है कि आरोपी अधिकारी व अन्य संलिप्त व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाए और घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी को सुरक्षित रखते हुए निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित की जाए।

    इस बीच, उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, जो वर्तमान में कालसी थाने में तैनात थे, को राजपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    देहरादून पुलिस महकमे में इस शर्मनाक प्रकरण ने ना केवल व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि दशहरे जैसे संवेदनशील समय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं भी पैदा की हैं।