Tag: उत्तराखंड पुलिस

  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई,,,, संदिग्ध हिरासत में..।

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई,,,, संदिग्ध हिरासत में..।

    उत्तराखंड—-  सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से सुरक्षा एजेंसी ने देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

    गिरफ्तारी को किसी बड़े और संवेदनशील मामले से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर अभी नहीं हुई है।

    सूत्रों से प्रप्त हो रही जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया व्यक्ति पूर्व में हुई एक बड़ी घटना से भी लिंक रखता है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियाँ लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं।

    देर रात चली इस संयुक्त कार्रवाई में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

    बताया जा रहा है दिल्ली में हुए लाल किला कार ब्लास्ट मामले की जांच में ये बड़ी कार्यवाई अमल में लाई गयी है।

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एलआईयू की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे हल्द्वानी के संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा में दबिश देकर संदिग्ध को उठाया।

    सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए संदिग्ध शख्स को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

  • उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,,,, कई सीओ को मिली नई जिम्मेदारी।

    उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,,,, कई सीओ को मिली नई जिम्मेदारी।

    देहरादून—   उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

     

    विभाग ने आधा दर्जन से अधिक पुलिस क्षेत्राधिकारियों (CO) को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।

     

    प्रमोद शाह, शांतनु पाराशर सहित कई अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP) के पद पर तैनाती मिली है।

  • कैसे पहुंची 161 जैलेटिन ट्यूबें स्कूल के पास ,,,,  मामला खुलकर आया सामने आया..।

    कैसे पहुंची 161 जैलेटिन ट्यूबें स्कूल के पास ,,,, मामला खुलकर आया सामने आया..।

    उत्तराखंड—-  अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डभरा के पास झाड़ियों में मिली 161 जैलेटिन ट्यूबों से फैली सनसनी को अल्मोड़ा पुलिस ने सिर्फ कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है।

    प्रारम्भिक जांच से लेकर आरोपी की गिरफ्तारी तक पुलिस की तेज़ और सटीक कार्रवाई ने न केवल संभावित खतरा टाल दिया, बल्कि पूरे प्रकरण की परत-दर-परत सच्चाई भी सामने ला दी है।

    कैसे खुली 161 जैलेटिन ट्यूबों की गुत्थी?—

    21 नवंबर की रात स्कूल के पास झाड़ियों में विस्फोटक सामग्री मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। मामला गंभीर था, इसलिए एसएसपी देवेंद्र पींचा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसपी हरबंस सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में चार विशेष टीमें गठित कीं।

    बम डिस्पोज़ल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, एलआईयू, IRB और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।

    पुलिस की जांच ने पकड़ा असली दोषी—-

    तेज़ पड़ताल के बाद पुलिस ने मंगलवार को प्रशांत कुमार बिष्ट (35), निवासी गरसारी, पाटी चंपावत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 2016–17 में वह तीन किलोमीटर सड़क निर्माण का ठेकेदार था।

    साल 2018 में सड़क निर्माण के दौरान चट्टान मिलने पर उसके सहयोगी लवी ने कहीं से जैलेटिन ट्यूबों की व्यवस्था की थी। काम पूरा होने के बाद विस्फोटक सामग्री किराये के कमरे में ही पड़ी रह गई।

    कैसे पहुंची जैलेटिन ट्यूबें स्कूल के पास झाड़ियों में?—-

    आरोपी ने बताया कि वह 6–7 साल से किराये का कमरा खाली नहीं कर पाया था। जून 2025 में मकान मालिक हिम्मत सिंह ने उसे संपर्क किया, लेकिन वह नहीं आया।

    मजबूर होकर मकान मालिक ने ताला तोड़कर कमरे की सफाई कराई। मजदूरों ने कमरे से निकला पुराना समान-including जैलेटिन ट्यूब- अनजाने में झाड़ियों में फेंक दिया।

    मकान मालिक व मजदूरों को इसके विस्फोटक होने की जानकारी तक नहीं थी।

    एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

  • वृद्ध महिला का मिला शव,  क्षेत्र में फैली सनसनी।

    वृद्ध महिला का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

    सतपुली—   थाना क्षेत्र के अंतर्गत उलखेत गांव स्थित मंदिर के पास मंगलवार की दोपहर एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
    मंगलवार को ग्रामीण मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक वृद्धा का शव देखा, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने थाना सतपुली को दी।

    सूचना पर थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि शव की शिनाख्त सतेश्वरी देवी पत्नी सुरेंद्र प्रसाद बौंठियाल 71 वर्ष निवासी ग्राम बौंठा, पोस्ट ऑफिस व तहसील लैंसडौन, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

    वृद्धा मानसिक रूप से बीमार भी बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्धा का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला है। जिससे ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि गुलदार ने महिला को अपना निवाला बनाया हो। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्धा की मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा।

    इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

  • सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी सहित 4 पुलिस अफसरों के हुए ट्रांसफर।

    सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी सहित 4 पुलिस अफसरों के हुए ट्रांसफर।

    उत्तराखंड—  आईजी कार्मिक डॉ. योगेंद्र रावत ने पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है। आदेश के अनुसार जनहित और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। हल्द्वानी सिटी के तेजतर्रार अधिकारी सीओ नितिन लोहनी को नई तैनाती दी गई है।

    स्थानांतरण सूची इस प्रकार है——

    1- जूही मनराल
    वर्तमान तैनाती – हरिद्वार
    नई तैनाती -अभिसूचना मुख्यालय

    2.नितिन लोहानी (CO हल्द्वानी)

    वर्तमान तैनाती – नैनीताल (हल्द्वानी क्षेत्र)
    नई तैनाती – CBCID हल्द्वानी

    3.रविकान्त सेमवाल

    वर्तमान तैनाती – सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा
    नई तैनाती – नैनीताल

    4.दिपेन्द्र सिंह

    वर्तमान तैनाती – 40वीं वाहिनी PAC
    नई तैनाती – हरिद्वार

    आईजी कार्मिक द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि सभी अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • विपिन पांडेय को मिली शर्तों के साथ जमानत।

    विपिन पांडेय को मिली शर्तों के साथ जमानत।

    उत्तराखंड—-  हल्द्वानी के उजाला नगर में 16 नवंबर को हुए तनावपूर्ण घटनाक्रम के मामले में गिरफ्तार भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को अदालत ने सख्त और कड़ी शर्तों के साथ जमानत दे दी है।

    बीते दिनों उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। शनिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) की अदालत में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जहां साक्ष्यों के अभाव का हवाला देते हुए उन्हें सशर्त रिहाई(जमानत) दे दी।

    कड़ी शर्तों के साथ जमानत मंजूर—–

    अभियुक्त को दो जमानती एवं भारी मुचलका राशि जमा करनी होगी।

    अभियुक्त किसी भी प्रकार साक्ष्यों से छेड़छाड़, गवाहों/पीड़ितों को प्रभावित करने या कानून-व्यवस्था के विपरीत गतिविधियों में शामिल नहीं होगा।

    दण्ड प्रक्रिया संहिता के अनुसार निष्पादित बन्धपत्र की सभी शर्तों का पालन करते हुए नियत तिथियों पर न्यायालय में नियमित उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।

    अभियुक्त इस प्रकार के अपराध की पुनरावृत्ति या हिंसक कृत्यों से पूर्णतः विरत रहेगा।

    वह मामले से जुड़े किसी व्यक्ति या अधिकारी को किसी भी प्रकार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित या डराने-धमकाने का प्रयास नहीं करेगा।

    किसी भी शर्त के उल्लंघन पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    जानिए – क्या था पूरा मामला—–

    16 नवंबर को उजाला नगर इलाके में बछड़े का कटा सिर मिलने से क्षेत्र में तनाव फैल गया था। घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किए, जिसके दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

    इसी घटनाक्रम के दौरान कमलुवागांजा निवासी एवं पूर्व भाजयुमो नेता विपिन पांडे पर आरोप लगा कि उन्होंने भीड़ को उकसाया और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गुरुवार शाम हिरासत में लिया और शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

    जमानत सुनवाई में क्या हुआ—–

    शनिवार को एसीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ताओं नीरज कैड़ा, रोशनी मिश्रा और संजय तिवारी ने तर्क दिया कि जांच अभी जारी है और अभियुक्त इसमें पूरा सहयोग करेगा। वहीं, साक्ष्यों के अभाव का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने जमानत देने का आग्रह किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कड़ी शर्तों के तहत जमानत मंजूर कर ली।

    यह मामला अब भी जांचाधीन है और पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

  • देहरादून में बड़ी कार्रवाई,,,, 100 अधिकारियों ने मारी रेड,,,, कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन.।

    देहरादून में बड़ी कार्रवाई,,,, 100 अधिकारियों ने मारी रेड,,,, कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन.।

    उत्तराखंड—  देहरादून में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने एक साथ कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर शहर के कारोबारी जगत में हड़कंप मचा दिया।

    दिल्ली से आई करीब 100 अधिकारियों की टीम, 25 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची और चार बिल्डरों व दो शराब कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की।

    छापों में करोड़ों रुपये की कर चोरी के साक्ष्य मिलने की जानकारी सामने आई है। कई घरों की तिजोरियां सील, बैंक खाते फ्रीज, और भारी मात्रा में मिले कैश को गिनने के लिए कैश काउंटिंग मशीनें मंगानी पड़ीं। सोने-चांदी के जिन गहनों के बिल नहीं मिले, उन्हें जब्त किया गया।

    टीम ने कार्रवाई के दौरान बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति देते हुए घरों को बाद में पूरी तरह सील कर दिया।

    दिन भर शहर में इस कार्रवाई की चर्चा रही। विभाग फिलहाल बरामद दस्तावेजों व नकदी की जांच में जुटा है, और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

  • इंसाफ – नाबालिग की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले को उम्र कैद की सजा।

    इंसाफ – नाबालिग की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले को उम्र कैद की सजा।

    हल्द्वानी—– नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में हल्द्वानी की पॉक्सो कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

    विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) मनमोहन सिंह की अदालत ने मेहंदी हसन, निवासी सिरोली चार बीघा, थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधमसिंह नगर (वर्तमान पता उजाला नगर, बनभूलपुरा) को कठोर आजीवन कारावास की सजा दी।

    शासकीय अधिवक्ता के अनुसार, मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। घटना 22 जून 2021 को हुई थी, जब आरोपी ने मोहल्ले की ही एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया और कई बार दुष्कर्म किया।

    बालिका के परिजनों की तहरीर पर 7 जुलाई 2021 को मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने 6 सितंबर को चार्जशीट दाखिल की।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा था, हालांकि वह लगभग छह महीने बाद जमानत पर रिहा हो गया था। मुकदमे की सुनवाई जारी रही और सभी साक्ष्य व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया।

    कोर्ट ने 28 अक्टूबर को निर्णय सुरक्षित रखा था, जिसे शुक्रवार को सुनाते हुए दोषी को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। फैसले के बाद पुलिस ने मेहंदी हसन को पुनः गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    अदालत ने कहा, ऐसे अपराध समाज के लिए घातक हैं और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए कड़ी सजा जरूरी है।

  • उत्तराखंड : युवती ने चिल्लाने की कोशिश की तो मकान मालिक के बेटों ने मार दिया,,,, नहर में मिली लाश..।

    उत्तराखंड : युवती ने चिल्लाने की कोशिश की तो मकान मालिक के बेटों ने मार दिया,,,, नहर में मिली लाश..।

    उत्तराखंड—-  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सनसनीखेज और चौंकाने वाली हत्याकांड की खबर आ रही है। बताया जा रहा है जोर जबरदस्ती की कोशिश करने में नाकाम रहने पर मकान मालिक के बेटों ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।

    पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है दूसरे की तलाश जारी है। आरोपी की निशानदही पर पुलिस ने युवती का शव नहर से बरामद किया है।

    आरोपियों ने युवती का शव नहर किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर युवती का शव बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी बड़े बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

    युवती की पहचान सृष्टि शर्मा (23) पुत्री रवि शंकर शर्मा निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सृष्टि शर्मा 6 महीने से किच्छा के लालपुर में कामेश्वर सिंह के मकान में किराए पर रहती थी। युवती 6 महीने से महिंद्रा एंड महिंद्रा में इंटर्नशिप कर रही थी। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद वह प्रमाण पत्र लेने के लिए आई हुई थी।

    अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम—-

    घर के बाहर टहलकर कमरे में गई—–
    एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा से अपने इंटर्नशिप संबंधित सभी दस्तावेज लेकर मंगलवार दोपहर ढाई बजे कमरे पर आ गई थी। दोपहर 3:13 पर वह घर के बाहर टहलती रही। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई।

    गला दबाकर की हत्या——
    एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अमित ने सृष्टि के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन जब वह चिल्लाने लगी तो सुमित ने उसे चुप कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वह चुप नहीं हुई और अधिक जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद सुमित ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

    शव ले जाते दिखा मकान मालिक का बेटा—-
    एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि शाम को अमित सिंह घर से अंदर बाहर होता दिखाई दिया तो शक गहरा गया। रात 12:07 मिनट पर अमित अपने भाई सुमित के साथ चादर में कुछ लपेट कर ले जाते दिखाई दिया तो उनका शव यकीन में बदल गया। कोहरा होने के कारण कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दिया।

    फोन नहीं उठाने पर शक गहराया——
    मंगलवार शाम जब सृष्टि की मां मीनू ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन उठा नहीं। उसने कुछ देर बाद फिर मिलाया तो कोई जवाब नहीं मिला। सृष्टि की मां मीनू ने अपने भतीजे अमृत कुमार से नोएडा संपर्क किया तो उसने मकान मालिक कामेश्वर सिंह के पुत्र अमित सिंह से संपर्क किया। अमित सिंह ने कई बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाया। जिस पर उनका शक गहरा गया और वह बुधवार शाम लालपुर पहुंचा।

    युवती के मोबाइल से आरोपी ने भेजा मैसेज—–
    एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि सृष्टि की मां मीनू जब लगातार उसके मोबाइल पर संपर्क करने लगी तो अमित सिंह ने सृष्टि के मोबाइल पर लगे फिंगर लॉक को उसकी फिंगर लगाकर अनलॉक कर दिया। उसके बाद उसने मां को संदेश भेजकर कहा कि वह अस्पताल में है, बाद में बात करेगी। पुलिस की पूछताछ में अमित सिंह ने खुद मैसेज भेजने की बात कही है।

    फारेंसिक टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य—–
    पुलिस की फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फारेंसिक टीम ने सृष्टि के कमरे का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। फारेंसिक टीम एक घंटे से अधिक समय तक घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने में लगी रही। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या कर जिस चादर में लपेट कर शव फेंका था, उसे भी कब्जे में ले लिया है।

    मकान मालिक की पत्नी के काम में बंटाती थी हाथ—–
    सृष्टि शर्मा अपने मिलनसार व्यवहार के चलते आस पास के लोगों के साथ ही कामेश्वर सिंह के परिवार के साथ घुल मिल गई थी। वह फैक्ट्री से लौटने के बाद अपने कमरे पर कम कामेश्वर सिंह की पत्नी सरोज के साथ अधिक समय बिताकर घर के काम में उनका हाथ बंटाती थी। जिसके चलते परिवार के साथ भी उनकी घनिष्ठता हो गई थी।

  • वीवीआईपी मूवमेंट :- हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे,, 3-4 नवंबर को इन वाहनों की नो-एंट्री,,,,, “ड्रोन नो फ्लाई जोन” घोषित..।

    वीवीआईपी मूवमेंट :- हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे,, 3-4 नवंबर को इन वाहनों की नो-एंट्री,,,,, “ड्रोन नो फ्लाई जोन” घोषित..।

    हल्द्वानी/नैनीताल—  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल दौरे को लेकर प्रशासन ने दो दिन का विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है।

    3 और 4 नवंबर 2025 को हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल और भवाली मार्गों पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    साथ ही पूरे जनपद को *Drone–No Fly Zone* घोषित किया गया है। इन दो दिनों में किसी भी व्यक्ति को ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।

    3 नवंबर 2025 का ट्रैफिक प्लान—–

    समय:** सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक—–

    -हल्द्वानी से नैनीताल और हल्द्वानी से भीमताल मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

    -हल्द्वानी–काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी / रामनगर रूट से भेजा जाएगा।

    -नैनीताल से रामनगर, काशीपुर, बाजपुर जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

    -नैनीताल से हल्द्वानी लौटने वाले वाहनों को भवाली–भीमताल होते हुए भेजा जाएगा।

    -भवाली/भीमताल की ओर से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को भीमताल मार्ग से भेजा जाएगा।

    4 नवंबर 2025 का ट्रैफिक प्लान—–

    समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक-

    -हल्द्वानी–नैनीताल, नैनीताल–भवाली और हल्द्वानी–भीमताल मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

    -अल्मोड़ा, बागेश्वर व पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को क्वारब पुल से रामगढ़–खुटानी–भीमताल रूट पर डायवर्ट किया जाएगा।

    -रानीखेत से आने वाले वाहनों को खैरना पुल से क्वारब–रामगढ़–भीमताल रूट पर भेजा जाएगा।

    -पिथौरागढ़ / चम्पावत की दिशा से हल्द्वानी/भवाली आने वाले वाहनों को धारी–खुटानी–भीमताल मार्ग से भेजा जाएगा।

    वीवीआईपी के हल्द्वानी भ्रमण के दौरान तिकोनिया पर वाहनों को रोका जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अल्मोड़ा–बागेश्वर जाने वाले वाहनों को कालाढूंगी / रामनगर से और पिथौरागढ़–चम्पावत जाने वालों को टनकपुर रूट से भेजा जाएगा।

    ड्रोन-नो फ्लाई जोन घोषित—-

    राष्ट्रपति के भ्रमण के मद्देनजर संपूर्ण जनपद नैनीताल में *Drone–No Fly Zone* लागू किया गया है।
    किसी भी ड्रोन, कैमरा ड्रोन या वीडियो ड्रोन को उड़ाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी ब्लॉगर, वीडियोग्राफर या ड्रोन हैंडलर बिना अनुमति ड्रोन का उपयोग न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया जाएगा।

    राष्ट्रपति का नैनीताल दौरा बनेगा यादगार

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय नैनीताल प्रवास को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। सरोवर नगरी में डामरीकरण, रेलिंग और पैरेफिट पेंटिंग समेत सौंदर्यीकरण के कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।

    राष्ट्रपति 3 नवंबर को नैनीताल राजभवन पहुंचेंगी और 4 नवंबर को डीएसबी कॉलेज के ए.एन. सिंह हॉल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस दौरान वे मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान करेंगी।

    बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति 4 नवंबर को कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन भी करेंगी। दौरे के बाद महामहिम हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

    सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं और मीडिया कवरेज पर विशेष नियंत्रण रखा गया है ताकि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था निर्विघ्न बनी रहे।