Tag: उत्तराखंड पुलिस

  • हल्द्वानी में करोड़ों का महाठगी कांड बेनकाब, गिरफ्त में शातिर ..।

    हल्द्वानी में करोड़ों का महाठगी कांड बेनकाब, गिरफ्त में शातिर ..।

    उत्तराखंड—  जनपद नैनीताल में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भोले-भाले लोगों को अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर 6 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    निवेश के नाम पर सुनियोजित ठगी–

    एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) और रामनगर में खोली गई थी। उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल सहित कई जनपदों के हजारों लोगों से निवेश कराया गया।

    जांच में सामने आया कि संस्था के अध्यक्ष हेमचंद पंत और सचिव विकास दुर्गापाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निवेशकों की मेहनत की कमाई हड़प ली और फरार हो गए।

    लंबी जांच के बाद गिरफ्तारी–

    एक वर्ष से अधिक समय से लंबित इस गंभीर मामले में एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। कोतवाली रामनगर में दर्ज एफआईआर संख्या 246/23 (धारा 409 IPC) के तहत जांच करते हुए पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ तक दबिश दी।
    दिनांक 04.02.2026 को दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

    खातों में करोड़ों का लेन-देन

    जांच में अभियुक्तों के खातों में

    ₹2 करोड़ 26 लाख
    ₹4 करोड़ 58 लाख

    के लेन-देन का खुलासा हुआ है। दोनों शाखाएं बंद पाई गईं और न्यायालय से वारंट व कुर्की आदेश भी प्राप्त किए गए हैं।

    और गिरफ्तारियां संभव

    एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं और गिरोह में अन्य लोगों की संलिप्तता की संभावना है। जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

    1.हेमचंद पंत(45 वर्ष), निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी
    2.विकास दुर्गापाल निवासी देहरिया, कोतवाली हल्द्वानी

    SSP की जनता से अपील

    एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आमजन से अपील की है कि अधिक लाभ के लालच में न आएं। किसी भी संस्था या निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसके पंजीकरण, वैधता और प्रामाणिकता की स्वयं जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नैनीताल पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    पुलिस टीम को इनाम

    इस बड़ी सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने गिरफ्तारी टीम को ₹2500 का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

  • प्रीति रावत को गोली मारने वाला सुरेश गुप्ता गिरफ्तार..।

    प्रीति रावत को गोली मारने वाला सुरेश गुप्ता गिरफ्तार..।

    ऋषिकेश—  उत्तराखंड के ऋषिकेश में एम्स की आउटसोर्स कर्मचारी प्रीति रावत की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश गुप्ता (40) को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया था।

    किराए के मकान में मारी गई थी गोली

    पुलिस के अनुसार, घटना 31 जनवरी की रात करीब 9 से 10 बजे की है। मूल रूप से यमकेश्वर निवासी, तलाकशुदा 32 वर्षीय प्रीति रावत ऋषिकेश के शिवाजी नगर (गली नंबर-16) में किराए के मकान में अकेली रहती थीं और एम्स ऋषिकेश में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं।

    आरोपी सुरेश गुप्ता मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचा, दरवाजा खुलवाया और जालीदार दरवाजे के भीतर से सीधे सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

    प्रेम संबंध और संपत्ति विवाद की पृष्ठभूमि

    देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। सुरेश ने प्रीति से विवाह के लिए अपनी पत्नी से तलाक भी ले लिया था और लक्सर में स्थित अपनी पैतृक संपत्ति करीब 35 लाख रुपये में बेच दी थी।

    हालांकि, ऋषिकेश में घर खरीदने को लेकर प्रीति और उसके परिजनों के दबाव के चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। घर न खरीद पाने की झुंझलाहट और मानसिक तनाव में आकर सुरेश ने हत्या जैसा घातक कदम उठाया।

    सहारनपुर से गिरफ्तारी, हथियार बरामद

    पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला सोची-समझी साजिश प्रतीत हो रहा है।

    राजनीतिक रसूख की चर्चा, जांच में पुष्टि नहीं

    घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी सुरेश गुप्ता की कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हुईं, जिससे उसके राजनीतिक रसूख को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक किसी भी राजनीतिक दल से उसकी संबद्धता की पुष्टि नहीं हुई है और जांच में कोई राजनीतिक एंगल सामने नहीं आया है।

    जांच जारी, हर पहलू खंगाल रही पुलिस

    पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल मीटिंग,,,, तीन चौकी प्रभारी निलंबित..।

    बिगड़ती कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल मीटिंग,,,, तीन चौकी प्रभारी निलंबित..।

    देहरादून—  उत्तराखंड में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय में सोमवार को डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, एडीजी विजिलेंस व कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान सहित गढ़वाल व कुमाऊँ रेंज, साइबर, दूरसंचार, अपराध, कार्मिक और अभिसूचना से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक में राज्य की मौजूदा कानून व्यवस्था, हालिया गंभीर आपराधिक घटनाओं, पुलिस की कार्यप्रणाली और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    अपराध नियंत्रण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: डीजीपी

    डीजीपी दीपम सेठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में संवेदनशीलता और पुलिस की जवाबदेही से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने रेंज प्रभारियों, एसएसपी, एसटीएफ और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही, भ्रष्टाचार और नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई तय है।

    महिला हत्याकांडों में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी निलंबित

    देहरादून जनपद के ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर एम्स चौकी प्रभारी एसआई साहिल वशिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

    वहीं कोतवाली नगर देहरादून क्षेत्र में युवती के जघन्य हत्याकांड में प्रथम दृष्टया लापरवाही पर खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी एसआई प्रद्युम्न नेगी को भी निलंबित किया गया है।

    दोनों मामलों की जांच एसपी क्राइम विशाखा अशोक भदाणे को सौंपी गई है, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका पर 7 दिन में जांच रिपोर्ट तलब की गई है।

    हरिद्वार गोलीकांड में भी कार्रवाई

    हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविदास जयंती के दौरान हुए संघर्ष और गोलीबारी की घटना में लापरवाही पर चुड़ियाला हल्का प्रभारी एसआई सूरत शर्मा को निलंबित किया गया है।

    इस मामले की जांच एसपी क्राइम हरिद्वार जितेंद्र मेहरा को सौंपी गई है और अन्य कार्मिकों की भूमिका पर भी 7 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

    लैंड फ्रॉड मामलों में नई सख्त व्यवस्था

    ऊधमसिंहनगर के सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद भूमि धोखाधड़ी मामलों में बड़ा फैसला लिया गया है। डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि अब लैंड फ्रॉड मामलों की अनिवार्य जांच सीओ स्तर पर की जाएगी।

    सीओ यह स्पष्ट करेगा कि मामला सिविल है या आपराधिक, उसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। सभी लंबित मामलों की निगरानी पुलिस मुख्यालय स्तर से की जाएगी।

    —

    सिविल मामलों में पुलिस दखल पर रोक, भ्रष्टाचार पर सख्त रुख

    डीजीपी ने दो टूक कहा कि सिविल प्रकृति के मामलों में अनावश्यक पुलिस हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
    मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सतर्कता विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि भ्रष्ट आचरण में लिप्त पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

  • उत्तराखंड : सड़क हादसा,,, खाई में गिरी बस,,, दर्दनाक हादसे में चार की मौत, कई घायल..।

    उत्तराखंड : सड़क हादसा,,, खाई में गिरी बस,,, दर्दनाक हादसे में चार की मौत, कई घायल..।

    देहरादून—  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दर्दनाक और भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। देहरादून में हिमाचल प्रदेश की एचआरटीसी बस खाई में जा गिरी, जिससे 4 यात्रियों की मौत हो गई।

    जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। मृतकों दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

    हादास त्यूणी क्षेत्र में हुआ। सुबह करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश के नेरवा-चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

    हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के आदेशानुसार, SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।

    इस खबर को अपडेट किया जा रहा है

  • शांति व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शख्त,,,,शांति भंग करने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही  :- मुख्यमंत्री धामी

    शांति व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शख्त,,,,शांति भंग करने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही :- मुख्यमंत्री धामी

    उत्तराखंड—  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा को लेकर अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि राज्य में शांति, सुरक्षा और सुशासन से कोई समझौता नहीं होगा।

    सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय डीजी/आईजी सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर कानून व्यवस्था, पुलिसिंग, प्रशासनिक सुधार, पर्यटन प्रबंधन, नशा मुक्ति, अभियोजन व्यवस्था, राजस्व, कारागार सुधार और जनशिकायत निवारण जैसे अहम विषयों पर गहन मंथन किया।

    बैठक में मुख्य सचिव समेत सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक व पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

    पुलिस को दो टूक निर्देश-

    मुख्यमंत्री ने पुलिस के वर्क कल्चर पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि थानों से लेकर चौकी स्तर तक व्यवहार में तत्काल सुधार किया जाए।
    आम नागरिकों के साथ संवेदनशील, मानवीय और सम्मानजनक व्यवहार अनिवार्य हो। निर्दोष लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने, निरंतर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने और आपराधिक मामलों की विवेचना अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के निर्देश दिए।

    लैंड फ्रॉड पर सख्त कानून-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि से जुड़े अपराधों पर सरकार अब कठोर कानून लाएगी।
    लैंड फ्रॉड में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में राहत नहीं दी जाएगी।

    नदी-नालों और सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के मामलों में एसडीएम, लेखपाल और पटवारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। संरक्षण देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

    नशा मुक्ति बनेगी जन आंदोलन-

    मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन के रूप में संचालित करने के निर्देश दिए।
    प्रत्येक जनपद से मासिक नशा मुक्ति रिपोर्ट सीधे शासन को भेजी जाएगी, जिसकी नियमित समीक्षा गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक करेंगे।

    अभियोजन और कारागार व्यवस्था पर सख्ती-

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अभियोजन कमजोर नहीं होना चाहिए।
    अभियोजन अधिकारियों का परफॉर्मेंस ऑडिट कराया जाएगा।

    कारागार विभाग को बंदियों के स्किल डेवलपमेंट, पुनर्वास योजनाओं और मानवाधिकारों के सख्त पालन के निर्देश दिए गए।

    पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस-

    दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने होटल, आवास, पार्किंग, ट्रैफिक प्लान और सुरक्षा व्यवस्था समयबद्ध रूप से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि कैंची धाम बाईपास जून तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

    1905 हेल्पलाइन और जनशिकायतों पर सख्ती-

    मुख्यमंत्री ने 1905 हेल्पलाइन पर जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री घोषणाओं का 100 प्रतिशत क्रियान्वयन अनिवार्य बताते हुए कहा कि योजनाएं सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देनी चाहिए।

    अगले छह माह में विशेष अभियान चलाकर हर जनपद के गांवों को 100% योजनाओं से संतृप्त करने के निर्देश भी दिए गए।

    पीडब्ल्यूडी को सख्त निर्देश-

    लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि 15 फरवरी से सड़कों का डामरीकरण शुरू किया जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

  • ब्लैकमेलिंग का हथियार बन रही ‘पत्रकारिता’?, महिला बैंक मैनेजर सामने आईं, रंगदारी का मुकदमा..।

    ब्लैकमेलिंग का हथियार बन रही ‘पत्रकारिता’?, महिला बैंक मैनेजर सामने आईं, रंगदारी का मुकदमा..।

    उत्तराखंड—  पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुंडा शाखा की ब्रांच मैनेजर ने एक यूट्यूब चैनल से जुड़े कथित पत्रकार और उसके साथी के खिलाफ ₹50 हजार की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है।

    मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई है।मामला जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर से है।

    एसबीआई कुंडा ब्रांच की मैनेजर सुमन सिंह (पुत्री करण सिंह) ने कुंडा कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि हरियावाला निवासी एक व्यक्ति और एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार ने षड्यंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से एक भ्रामक और गलत वीडियो वायरल किया।

    शिकायत में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा लिखित रूप में माफीनामा देने के बावजूद कथित पत्रकार ने न तो वीडियो हटाया और न ही चैनल पर माफीनामा प्रसारित किया। आरोप है कि वीडियो डिलीट करने और चैनल पर माफीनामा डालने के बदले ₹50 हजार की मांग की जा रही थी, जिससे वह मानसिक दबाव और बदनामी का शिकार हुईं।

    पीड़िता ने पुलिस से दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वीडियो हटवाने और सार्वजनिक रूप से माफीनामा प्रसारित कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    कोतवाली पुलिस के अनुसार, मामले की जांच एसआई नवीन चंद्र को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह मामला एक बार फिर उस सवाल को खड़ा करता है कि क्या कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में डराने, दबाव बनाने और अवैध वसूली का जरिया तो नहीं बना रहे ? जांच के बाद ही सच पूरी तरह सामने आएगा, लेकिन आरोप गंभीर हैं।

  • उत्तराखंड :- बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई,,,, भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 9 पर मुकदमा।

    उत्तराखंड :- बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई,,,, भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 9 पर मुकदमा।

    उत्तराखंड—  उत्तराखंड के रुद्रपुर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त छापेमारी में भाजपा के पटेलनगर मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता समेत नौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

    ट्रांजिट कैंप, खेड़ा और दरियागंज क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के दौरान टीमों ने कटिया डालकर, मीटर से छेड़छाड़ कर और सीधे मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली चोरी किए जाने के प्रमाण पकड़े। कई मकानों में बिजली मीटर गायब मिले, जबकि कुछ घरों में मीटर से पहले केबल काटकर अवैध सप्लाई ली जा रही थी।

    ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती के नेतृत्व में चले अभियान में 201 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के तहत 41 घरों से अवैध केबल कनेक्शन काटकर जब्त किए गए।

    कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता सहित राजा कॉलोनी और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है।

    ऊर्जा निगम ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी से न केवल विभाग को भारी राजस्व नुकसान होता है, बल्कि ग्रिड पर अतिरिक्त दबाव के कारण फाल्ट, लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं। पुलिस और ऊर्जा निगम ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • प्यार से पिस्तौल तक :- एक रिश्ते की खूनी कहानी..।

    प्यार से पिस्तौल तक :- एक रिश्ते की खूनी कहानी..।

    उत्तराखंड—  उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्यार, अवसाद और असफल रिश्ते ने एक महिला की जान ले ली। शिवाजी नगर इलाके में शनिवार रात एम्स अस्पताल में कार्यरत 35 वर्षीय महिला अटेंडेंट प्रीति रावत की उनके ही घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    वारदात इतनी अचानक और खौफनाक थी कि इलाके में देर रात तक सनसनी फैल गई।

    दरवाजा खोला… और सीने में लगी गोली

    घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है।
    आरोपी ने प्रीति के कमरे का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही प्रीति ने अंदर का दरवाजा खोला, बाहर लगे जालीदार दरवाजे के पास से ही हमलावर ने सीधे उनके सीने पर गोली दाग दी और मौके से फरार हो गया।

    गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और गंभीर हालत में प्रीति को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    एम्स में सहायिका, अकेले किराये पर रहती थीं प्रीति

    पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्रीति रावत, निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है।

    वह एम्स अस्पताल में सहायिका (अटेंडेंट) के पद पर कार्यरत थीं और शिवाजी नगर, गली नंबर-11 में अकेले किराये पर रहती थीं।
    प्रीति तलाकशुदा थीं और उनका 8 साल का एक बेटा भी है।

     

    पूर्व प्रेमी पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    मृतका के पिता बच्चन सिंह रावत की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश में सुरेश गुप्ता के खिलाफ
    मु.अ.सं. 49/26 | धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कई पुलिस टीमें गठित कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

    कोरोना काल में शुरू हुआ रिश्ता, प्यार बना तनाव

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि _कोरोना काल में प्रीति, सुरेश गुप्ता के ससुराल पक्ष की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने आई थीं। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध शुरू हुआ। जब सुरेश की पत्नी को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो घर में लगातार झगड़े होने लगे

    स्थानीय लोगों ने समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन विवाद थमता नहीं दिखा।

    प्रीति से शादी के लिए पत्नी को छोड़ा, संपत्ति बेची

    पुलिस के मुताबिक,
    करीब 4 महीने पहले सुरेश गुप्ता ने प्रीति से शादी करने के लिए अपनी पत्नी से आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

    इसके बाद प्रीति और उसके परिजनों ने ऋषिकेश में संपत्ति खरीदने की बात रखी।सुरेश ने अपनी लक्सर (हरिद्वार) स्थित पैतृक संपत्ति 35 लाख रुपये में बेच दी, लेकिन ऋषिकेश में उस रकम में मनपसंद मकान नहीं मिल सका यहीं से दोनों के बीच तनाव और मनमुटाव बढ़ता गया।

    अवसाद में आया आरोपी, प्यार बना हत्या की वजह

    पुलिस का मानना है कि पत्नी से तलाक , सारी संपत्ति बेच देना और फिर भी शादी और घर का सपना पूरा न होना इन सब कारणों से आरोपी मानसिक अवसाद में चला गया, और इसी हालात में उसने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।

    हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन विवेचना कर रही है।

  • भयानक हादसे का शिकार  स्कॉर्पियो के उड़े परखचे,,, दो की दर्दनाक मौत।

    भयानक हादसे का शिकार स्कॉर्पियो के उड़े परखचे,,, दो की दर्दनाक मौत।

    उत्तराखंड—  डिवाइडर से टकराकर नीचे सड़क पर गिरी स्कॉर्पियो भयानक हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय स्कार्पियो में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

    बताया जा रहा है धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के साथ कसाण बैंड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। डीएल-3सीसी जेड 8690 नंबर की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद करीब 35 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

    स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

    सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

    सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

  • उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,,, 11 अधिकारियों को प्रमोशन,,,, 11 के तबादले।

    उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,,, 11 अधिकारियों को प्रमोशन,,,, 11 के तबादले।

    उत्तराखंड—  उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में तबादलों और पदोन्नतियों से जुड़ी सूची जारी की है। इस सूची के तहत जहां 11 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है, वहीं 11 अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

    इस फेरबदल में सबसे अहम नाम एंजेल चकमा मर्डर केस की जांच कर रही एसआईटी को लीड कर रहे क्षेत्राधिकारी (CO) भास्कर लाल शाह का है, जिन्हें विकासनगर क्षेत्राधिकार से हटाकर सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    CO रैंक में पदोन्नति, नरेन्द्र पंत बने पुलिस अधीक्षक

    CO रैंक के वरिष्ठ अधिकारी नरेन्द्र पंत को पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर प्रमोट किया गया है। पदोन्नति के साथ उन्हें अभिसूचना इकाई, हल्द्वानी में नई तैनाती दी गई है।

    चार अपर पुलिस अधीक्षकों की नई तैनाती

    गृह विभाग के सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, चार अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

    शाहजहां जावेद खान – यातायात निदेशालय
    जोधराम जोशी – उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
    राजन सिंह – पीएसी मुख्यालय
    कमला बिष्ट – पुलिस मुख्यालय

    10 CO रैंक अधिकारियों को ASP पद पर प्रमोशन

    इसके अलावा CO रैंक के 10 अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदोन्नति देते हुए नई तैनाती दी गई है। इनमें शामिल हैं..

    दीपक सिंह, विवेक कुमार, जूही मनराल, अंकुश मिश्रा, पूर्णिमा गर्ग, आशीष भारद्वाज, अविनाश वर्मा, दीपशिखा अग्रवाल, शांतनु पाराशर और अनुषा बडोला।

    पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) द्वारा जारी अलग सूची में भास्कर लाल शाह का तबादला सबसे अधिक चर्चा में रहा। वे न केवल एंजेल चकमा मर्डर केस की एसआईटी का नेतृत्व कर रहे थे, बल्कि त्यूणी के भूठ गांव में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी का भी हिस्सा थे।

    उन्हें अब क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पद से हटाकर सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    अन्य CO स्तर के तबादले

    इस सूची में अन्य क्षेत्राधिकार अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें वंदना वर्मा, योगेश चंद, ओशिन जोशी, मनोज असवाल, बलवंत सिंह रावत,
    गोपाल दत्त जोशी शामिल हैं।