
हल्द्वानी— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नैनीताल में हुई दुष्कर्म की घटना की भर्त्सना की हैं।
संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा इस प्रकार की घटना शर्मशार करने वाली हैं , इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम हैं। इसलिए अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और ऐसे अपराधियों की मदद करने वाले लोगों का बहिष्कार करने की जरूरत हैं।
प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि सत्यापन अभियान में तेजी लाई जाए जिससे अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी , साथ ही साथ जो व्यक्ति या व्यापारी स्वयं से सत्यापन में प्रशासन को सहयोग करता हैं, उसको सरलता से सत्यापन मुहैया करवाया जाए।

जिला प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित करे जो समाज विरोधी और गैर कानूनी कार्यों में लिप्त हैं। क्योंकि यही लोग समाज के लिए खतरा साबित होते हैं, और विकास में अवरोधक बनते हैं,।
दुष्कर्म की निंदा करने वालों में महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, प्रदेश संयोजक धर्म यादव, प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण , पुरन लाल साह , रिषभ पाठक, राकेश टीटू, शकील अहमद , राजेन्द्र मुन्ना, अस्मित गुजराल, चमन गुप्ता, रामप्रसाद कश्यप नुसरत सिद्दिकी संजय वर्मा अमरजीत सिंह नितिन दुआ , कुंदन रावत, अशोक वार्ष्णेय, धरमू बॉस , राजीव शर्मा, दिनेश गुप्ता, हितेश कांडपाल, अजय राठौर आदि उपस्थित रहे।
