Spread the love

कैंचीधाम—  उत्तराखण्ड में नैनीताल के कैंचीं धाम की शिप्रा नदी का रौद्र रूप देखकर आज आप हैरत में पड़ जाएंगे। मंदिर के बाहर अमूमन शांत बहने वाली शिप्रा नदी में आज इतना अधिक पानी था कि विश्वास करना मुश्किल हो गया।

भवाली से शुरू होकर गरमपानी खैरना में कोसी नदी में मिलने वाली शिप्रा नदी अपने दूसरे ही रूप में दिखी।

पिछली रात से लगातार हो रही बरसात के कारण इस शांत नदी में जमकर पानी आ गया और इसका रंग भी मठ मैला हो गया।

मंगलवार के बावजूद भक्तों की कम संख्या के चलते मंदिर के सामने वाला हिस्सा भी खाली खाली नजर आया। मंदिर की सुरक्षा दीवार और पुल के खम्बे सशक्त होने के कारण मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मंदिर में पूजा अर्चना अन्य दिनों की तरह ही हुई।


Spread the love