Spread the love

हल्द्वानी—  स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों, संगठन की भूमिका, छात्रहितों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश के साथ जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवक कांग्रेस एवं NSUI के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया तथा आपसी समन्वय और संगठन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया।

हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि छात्रसंघ लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहली पाठशाला है। छात्रसंघ केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को उठाने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का महत्वपूर्ण मंच है।

उन्होंने कहा कि NSUI छात्रहितों, शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र सुविधाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है।

उन्होंने कांग्रेस परिवार से आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर छात्र-छात्राओं के बीच जाएं, उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझें तथा NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में सकारात्मक संवाद स्थापित करें।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान संगठन का प्रत्येक सदस्य अनुशासन, संयम और आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाए।

महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट एवं नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि छात्रसंघ चुनाव में NSUI संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है।

See also  उत्तराखंड :- चुनाव से भाजपा में बड़ा बदलाव,,, राम माधव को कमान,,, बांसुरी स्वराज की एंट्री,,।

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन के साथ समन्वय बनाकर छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचेंगे।

दोनों नेताओं ने कहा कि मेहुल शाह एक युवा और ऊर्जावान चेहरा हैं। छात्रहितों को लेकर उनकी प्राथमिकताओं और विचारों को छात्र-छात्राओं के बीच प्रभावी ढंग से रखने के लिए संगठन पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगा।

NSUI के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मेहुल शाह ने बैठक में कांग्रेस एवं NSUI संगठन के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, वह उनके लिए जिम्मेदारी भी है और प्रेरणा भी।

मेहुल शाह ने कहा कि वे छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे तथा कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, छात्र सुविधाओं, पारदर्शी व्यवस्था और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि छात्र-छात्राओं के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उनकी आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाना है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से सहयोग, समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की।

बैठक के अंत में उपस्थित कांग्रेस, युवक कांग्रेस एवं NSUI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मेहुल शाह के समर्थन में एकजुट होकर छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों को गति देने तथा छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्य रूप से हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, मधु सांगुडी, नीमा भट्ट, भागीरथी बिष्ट, पिंकी पांडे, संजय साह, मलय बिष्ट, जगमोहन बगड़वाल, सुहैल सिद्दीकी, किरन माहरा, जाकिर हुसैन, मयंक भट्ट, संजय रावत, रविन्द्र रावत, देवेंद्र नेगी, हिमांशु जोशी, गुरपीत प्रिंस, गिरीश पांडे, देवेंद्र चुनौतियां, दीपक साह, राजू बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, इकराम अंसारी, आसिफ अली, मोहमद इमरान, विनोद कुमार, नोएल मेसी, हेम जोशी, राजू रावत, नितिन भट्ट, सुशील डूंगराकोटी, सुरेंद्र नगरकोटी, तस्लीम अंसारी, हबीबुर रहमान, चंदन भाकुनी, एडवोकेट कुंदन नेगी, रमेश नगरकोटी, रंजीत डसीला, किसन अनेरिया, प्रदीप बिष्ट, मनोज भट्ट, उदित करायता सहित अनेक कांग्रेसजन, NSUI एवं युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  कालाढूंगी :- छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित,,।

Spread the love

You missed