Spread the love

लालकुआं—   नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में बुधवार को अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में 34 प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे गए, जिनमें से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को चर्चा के बाद पारित किया गया।

बैठक में आगामी 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन के आयोजन की तैयारियों और प्रस्तावों को निबंधक को भेजे जाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ हुई। अध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा और उनके नाम से नवनिर्मित दुग्ध समिति भवन का निर्माण कराए जाने पर सहमति बनी।

बैठक के प्रमुख निर्णय –

– दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पूर्व दुग्ध लाभ राशि के रूप में 2 करोड़ 52 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ 75 लाख रुपये भुगतान करने का प्रस्ताव निबंधक को भेजने पर सहमति।
– कर्मचारियों को 17 प्रतिशत बोनस/एक्स-ग्रेशिया देने का प्रस्ताव निबंधक को भेजने पर सहमति।
– कामगार सहित दुग्ध संघ के करीब 440 श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए वित्तीय स्वीकृति।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि विपणन एवं परिवहनकर्ताओं पर बकाया राशि की वसूली को लेकर सख्ती बरती जाएगी। एक सप्ताह के भीतर बकाया जमा न करने वाले परिवहनकर्ताओं को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और बकाया वसूली के लिए संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

See also  किच्छा की घटना :- पुलिस की बड़ी कार्रवाई,,, धीरज सहित तीस हिरासत में,,,।

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, प्रभारी सुरेश चंद्र, स्टोर प्रभारी खलील अहमद समेत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

You missed