नैनीताल–   जनपद में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की बदहाल स्थिति पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने PWD के उच्च अधिकारियों को फोन कर सड़कों की बदहाली और डामरीकरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए सभी क्षतिग्रस्त मार्गों पर तत्काल काम शुरू करने के सख्त निर्देश दिए।

अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, बोले – डामरीकरण में देरी बर्दाश्त नहीं,,।

मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों से सवाल किया कि जब डामरीकरण के लिए धनराशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है, तो धरातल पर काम क्यों नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण जनता को भारी परेशानी हो रही है, लेकिन विभाग बजट मिलने के बाद भी सुस्ती दिखा रहा है।

मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाफी से पदमपुर धारी, रानीबाग से भीमताल, धारी से कसियालेख, टकुरा से जमराड़ी, रामगढ़ से कैंचीधाम सहित नैनीताल जनपद के दर्जनों मोटर मार्गों के लिए स्वीकृत धनराशि का उपयोग कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण पूरा किया जाए।

उन्होंने PWD को निर्देश दिए कि सबसे अधिक क्षतिग्रस्त सड़कों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्य में देरी या गुणवत्ता में कमी मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

You missed