हल्द्वानी—   प्रभु श्रीराम की भव्य बारात को लेकर हल्द्वानी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से 11 अक्टूबर को निकाली जाने वाली इस धार्मिक शोभायात्रा को भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

अयोध्यापुरी की तर्ज पर सजा राधा-कृष्ण मंदिर,, जनकपुरी के स्वरूप में नजर आएगा रामलीला मैदान,, आज मेहंदी ,,,11 अक्टूबर को निकलेगी बारात,,।

आज के कार्यक्रम –

शनिवार शाम 7 बजे महिलाओं के लिए प्रभु श्रीराम के चरणों से आई मेहंदी का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें टी-सीरीज के कलाकार हरजीत दीवाना अपनी प्रस्तुति देंगे।

भव्य सजावट –

समिति के संरक्षक रूपेंद्र नागर और नगर मीडिया प्रभारी हेमंत साहू ने बताया कि राधा-कृष्ण मंदिर, अयोध्यापुरी को अयोध्या नगरी की तर्ज पर सजाया गया है, वहीं रामलीला मैदान को जनकपुरी का भव्य स्वरूप दिया गया है।

11 अक्टूबर को बारात –

समिति पदाधिकारी शिव कपूर और अमित आसवानी ने बताया कि 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बरेली रोड स्थित अयोध्यापुरी के राधा-कृष्ण मंदिर से प्रभु श्रीराम की भव्य बारात रवाना होगी। शोभायात्रा में देश की विविध संस्कृतियों की झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक झांकियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण –

समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होने का निमंत्रण दिया। समिति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आयोजन में शामिल होने की बात कही है।

You missed