Spread the love

हल्द्वानी—   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में CIQA द्वारा ‘स्वायत्त सार्वजनिक संस्थानों में वित्तीय प्रबंधन एवं जवाबदेही’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में भारत के पूर्व उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक निरंजन पंत ने विचार रखे।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. गिरिजा पांडे ने किया। उन्होंने कहा कि CIQA वित्तीय समझ और शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार के लिए विशेषज्ञों को आमंत्रित कर रहा है।

अपने व्याख्यान में निरंजन पंत ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन केवल लेखांकन या बजट तक सीमित नहीं है। इसमें योजना, व्यय, परिसंपत्ति प्रबंधन, आंतरिक नियंत्रण और संसाधन संकलन शामिल हैं। बजट संस्थान की प्राथमिकताओं के अनुरूप होना चाहिए और वित्तीय निर्णयों में वैधानिकता और परिणामोन्मुखता जरूरी है।

उन्होंने मुक्त विश्वविद्यालयों के संदर्भ में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को हिमालयी विषयों और हिमालय-केंद्रित अध्ययन का विशिष्ट संस्थान बनाने का सुझाव दिया।

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने कहा कि पंत के सुझाव विचारोत्तेजक हैं और इन्हें संस्थागत स्तर पर लागू करने के प्रयास किए जाएंगे।

धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मंजरी अग्रवाल ने और संयोजन प्रो. गगन सिंह ने किया। इस दौरान प्रो. लोहानी, पंत, प्रो. अग्रवाल, प्रो. पांडे और खेमराज भट्ट का पैनल मौजूद रहा।

EV चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन –
व्याख्यान के बाद विश्वविद्यालय परिसर में EV चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन हुआ। यह स्टेशन विश्वविद्यालय और EZY Charge के सहयोग से स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और सतत परिवहन को प्रोत्साहित करना है।

EZY Charge के प्रतिनिधि प्रशांत ने विश्वविद्यालय के सहयोग के लिए आभार जताया। यह पहल पर्यावरणीय जिम्मेदारी और हरित प्रौद्योगिकी के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

See also  ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय निगरानी जारी,,, नंदा देवी मेले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा,,।


Spread the love

You missed