देहरादून— उत्तराखंड में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर तैयार की गई फाइनल लिस्ट आज 3 अक्टूबर को जारी कर दी गई। अब प्रदेश में कुल 71 लाख 58 हजार 949 वोटर हैं।

कैसे घटी वोटर संख्या:
– 8 जून 2026 को SIR शुरू हुआ, तब 79 लाख 60 हजार 762 वोटर थे।
– 14 जुलाई को ड्राफ्ट लिस्ट में संख्या घटकर 71 लाख 33 हजार 785 रह गई।
– 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां ली गईं और 28 सितंबर तक निस्तारण हुआ।
फाइनल लिस्ट में 1 लाख 29 हजार 872 नए नाम जुड़े हैं, जबकि 1 लाख 4 हजार 708 नाम हटाए गए हैं। प्रदेश में अब कुल 12,543 पोलिंग बूथ हैं।
लिस्ट में कौन-कौन:
– महिला वोटर: 34,21,036
– पुरुष वोटर: 37,37,701
– थर्ड जेंडर: 212
– 18-19 साल के युवा वोटर: 72,656
– 80+ उम्र के वोटर: 1,22,892
ऐसे चेक करें अपना नाम:
1. http://voter.eci.gov.in पर जाएं
2. http://ceo.uk.gov.in पर मतदाता सूची देखें
3. अपने ERO ऑफिस या BLO से संपर्क करें
अगर नाम नहीं है तो Form-6 भरकर ECI Net App से ऑनलाइन या BLO के जरिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
