नैनीताल—   साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच नैनीताल पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल कनेक्शनों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर साइबर टीम, SOG और थाना पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर 378 संदिग्ध सिम और 361 IMEI नंबर चिन्हित किए हैं। इनके कनेक्शन बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है।

नैनीताल पुलिस के रडार पर 378 SIM,,, अब बड़े नेटवर्क पर चोट..।

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि इन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल साइबर अपराध और धोखाधड़ी से जुड़ी गतिविधियों में किया जा रहा था। ऐसे नंबरों को निष्क्रिय कराने का मकसद साइबर ठगों के नेटवर्क पर चोट करना और भविष्य में इन कनेक्शनों के जरिए होने वाली ठगी को रोकना है।

ठगी से बचने के लिए पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, CVV, पासवर्ड या बैंक संबंधी संवेदनशील जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

अगर साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत 1930 पर शिकायत करें और अपने बैंक या संबंधित वित्तीय संस्था को भी सूचना दें।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ तकनीकी निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

You missed