हल्द्वानी—   भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल द्वारा हल्द्वानी में बुध्द पार्क में जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती की अध्यक्षता में काग्रेंस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया ,

जिसमें मुख्य रूप से दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, प्रदेश कार्यकारिणी पूनम जोशी, जिला महामंत्री राशी जैन, आभा गोस्वामी मंडल अध्यक्ष गुंजन सदाना, बसंती मेहरा, सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रही।

भाजपा महिला मोर्चा ने देशभर में किया विरोध प्रदर्शन,,  दिया संदेश ,, छात्राओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान,,।

कांग्रेस के सांसद आंगोमचा विमोल पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप है लेकिन राहुल गाँधी समेत पूरी कांग्रेस उसके साथ खडी़ है कांग्रेस का यह रवैया पूरे देश की महिलाऐं देख रहीं हैं।

शिक्षा के मंदिर में 11 छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर कांग्रेस का रवैया देश की जनता के सामने है

You missed