नैनीताल—  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में 19 अगस्त को हुई हथियारबंद डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों के कब्जे से चार अवैध तमंचे, सात जिंदा कारतूस, ₹18 हजार नकद और घटना में इस्तेमाल क्रेटा व स्कॉर्पियो वाहन बरामद किए गए हैं।

इससे पहले पुलिस इस मामले में वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू और रखवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ताजा कार्रवाई के बाद डकैती कांड में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

पुलिस को बड़ी सफलता :- गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार,,,, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद,,।

19 अगस्त की शाम गोरापड़ाव, तीनपानी स्थित एक कार्यालय/गैराज में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की लूट की थी। पीड़ित नारायण दास की तहरीर के अनुसार बदमाश करीब 8 लाख रुपये नकद, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन-अंगूठियां लूटकर फरार हो गए थे।

मामले में हल्द्वानी कोतवाली में 10 अज्ञात हथियारबंद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

CCTV और सर्विलांस से खुलती गई कड़ियां

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए करीब 50 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की। SOG, साइबर टीम, क्राइम स्पेशलिस्ट, BDS डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञों को जांच में लगाया गया।

CCTV फुटेज, सर्विलांस, पूछताछ और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार अमनदीप सिंह और शिवराज सिंह को दिल्ली के DND फ्लाईओवर-जैतपुर मोड़ क्षेत्र से, यश सिडाना को हल्द्वानी और अफजल मलिक को किच्छा से गिरफ्तार किया गया।

See also  उत्तराखंड वन विभाग में हुए तबादले,,, पांच IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में हुआ फेरबदल,,।

हथियार और वाहन भी बरामद

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से एक क्रेटा कार, एक स्कॉर्पियो, चार तमंचे, सात जिंदा कारतूस और ₹18 हजार नकद बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी नैनीताल ने टीम को ₹2,500 के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

You missed