लैंसडौन—   लैंसडौन की बेटी अंजली असवाल ने मिस उत्तराखंड 2026 का खिताब जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में पढ़ी अंजली ने अपने करियर की शुरुआत 2020 में की थी, जब उन्होंने पहली बार आयोजित मिस लैंसडौन का खिताब जीता था। अभ्युदय परिवार लैंसडौन द्वारा हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

लैंसडौन की बेटी अंजली असवाल बनीं मिस उत्तराखंड 2026,,, पहाड़ में खुशी की लहर,,।

मिस लैंसडौन से शुरू हुआ सफर आज मिस उत्तराखंड तक पहुंच गया है। अंजली की इस उपलब्धि के बाद लैंसडौन में जश्न का माहौल है।

अभ्युदय परिवार की संस्थापक भावना वर्मा ने अंजली को बधाई देते हुए कहा कि “अंजली ने न सिर्फ लैंसडौन बल्कि अभ्युदय परिवार का भी नाम रोशन किया है।”

You missed