कोटद्वार—  कोटद्वार क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

शांति एवं कानून-व्यवस्था हेतु पौड़ी पुलिस सतर्क,,, कोटद्वार क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च,,।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना

पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। किसी भी व्यक्ति द्वारा शांति भंग करने, अराजकता फैलाने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें,

सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करें तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

You missed