Spread the love

हल्द्वानी—   रामलीला मैदान के शुद्धिकरण विवाद ने अब टर्निंग पॉइंट आ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में FIR दर्ज की गई है।

दो दलित युवकों ने राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता विनोद आर्य और अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने अमित कुमार की शिकायत के आधार पर FIR संख्या 297/2026 दर्ज की है।

मामले में BNS की धारा 196 और 299 के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(q) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम से शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच चुका है। FIR के बाद इस मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भी नई हलचल पैदा कर दी है।


Spread the love

You missed