हल्द्वानी— प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रस्तावित प्रांतीय सम्मेलन एवं मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम 9 अक्टूबर को हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित होगा।

शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नैनीताल जिले की विभिन्न नगर इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जिम्मेदारियां सौंपी।
व्यवस्था प्रभारियों की नियुक्ति –
– आवास व्यवस्था:- मदन फर्त्याल
– रैली व्यवस्था:- नवनीत राणा
– भोजन व्यवस्था:- हर्ष वर्धन पांडे
– पंजीकरण: – जिला महिला अध्यक्ष कुसुम दिगारी एवं प्रदेश मंत्री शांति जीना
– अतिथि स्वागत:- विपिन गुप्ता
– विशिष्ट अतिथि व्यवस्था: चंद्रशेखर पंत
– स्मारिका प्रकाशन: – रवैल सिंह आनंद
– वित्त व्यवस्था: राजेश अग्रवाल
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि सभी प्रभारी नगर इकाइयों के साथ समन्वय कर समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि आने वाले व्यापारियों और अतिथियों को असुविधा न हो।
मुख्य संयोजक प्रमोद गोयल ने कहा कि यह सम्मेलन व्यापारियों के लिए अपनी अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से रखने का महत्वपूर्ण मंच होगा।
बैठक में जिला संरक्षक अब्दुल कवि, कुमाऊं प्रभारी अखिलेश सेमवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, लालकुआं अध्यक्ष दीवान बिष्ट, हल्दूचौड़ अध्यक्ष हिमांशु धामी, मोटाहल्दू अध्यक्ष संदीप पांडे, कालाढूंगी अध्यक्ष राजेश गोयल, भीमताल अध्यक्ष पंकज जोशी, देवलचौड़ प्रभारी पंकज प्रफुल्ल पांडे, मुखानी-कुसुमखेड़ा अध्यक्ष भास्कर त्रिपाठी, काठगोदाम अध्यक्ष गोविंद भाकुनी सहित जिला, युवा, महानगर और महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

