Spread the love

हल्द्वानी—  एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से उत्तराखंड के लोक पर्व भिटौली के अवसर पर वैवाहिक महिलाओं को अंगवस्त्र और मेहंदी भेंट कर भिटौली और फूलदेई की शुभकामनाएं दी गई

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार ने कहा कि भिटौली का पर्व चैत्र माह में मनाया जाने वाला उत्तराखंड का एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं पारिवारिक त्यौहार है।

जिसमें भाई बहन के प्रेम और मायके से बेटी के जुड़ाव का प्रतीक है और यह त्यौहार वैवाहिक महिलाओं के लिए मायके की याद और अपार प्रेम पाने का अवसर होता है जो ससुराल में भावनात्मक सहारा देता है।

क्योंकि प्राचीन समय में जब वैवाहिक बेटियां सालभर अपने मायके नहीं जा पाती थी तब यह परंपरा उनसे मिलने और उनका हाल चाल जानने के लिए शुरू की गई थी

इसलिए हमें उत्तराखंड की सांस्कृतिक भिटौली पर्व के प्रति आस्था रखकर चैत्र माह में सभी समूह महिला आयोजनों में भिटौली पर्व को शामिल कर हर्ष उल्लास के साथ मनाना चाहिए।

जिससे उत्तराखंड के पारंपरिक त्योहार भिटौली पर्व के प्रति लोगों को जागरुक कर भिटौली पर्व को लुप्त होने से बचाकर ससुराल और मायके के बीच रिश्तों को और मजबूती प्रदान करने के लिए संदेश दिया जा सके।

इस दौरान भिटौली पर्व मनाने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार लता पंत मीना मिश्रा नीता रौतेला ममता रावत गीता जोशी दीपा रावत पुष्पा सुयाल आशा रावत आदि लोग उपस्थित रहे


Spread the love

You missed