Spread the love

रामनगर- रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 10 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने ग्राम चोरपानी के समीप रेलवे मैदान के पास से राममोहन निवासी शिवलालपुर रामनगर को 10 किलो 160 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया

 

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Spread the love