Spread the love

हलद्वानी- पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों को किया ग्रिफ्तार, बरामद की 5 मोटरसाइकिल और को किया ग्रिफ्तार।

 

1- दि0 07/05/2024 को श्री दिक्षित जोशी निवासी नीलांचल कालोनी डहरिया की  मो0सा0 अपाचे UK04AC- 9447  सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर से अज्ञात द्वारा चोरी हुई, बरामद की गई।

2- दि0 21/02/2024 को श्री भुवन चन्द्र पाण्डे निवासी प्रेम विहार बडी मुखानी की  मो0सा0 हीरो होण्डा UA03-1988  सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर से अज्ञात द्वारा चोरी हुई थी जो बरामद की गई।

3- दि0 03/05/2024 को श्री सचीन्द्र कबिदयाल निवासी तेजपुर नेगी लालकुआं की  मो0सा0 स्प्लैण्डर UK04F-6594  को सुयाल कालोनी बरेली रोड से अज्ञात द्वारा चोरी हुई थी, बरामद किया गया।

 

4- दि0 04/12/2023 को श्री राहुल राजपूत निवासी दमुवाढूंगी पंनचक्की हल्द्वानी की  मो0सा0 स्प्लैण्डर UK04L-3975  रूद्राक्ष बैंकल हाल के सामने हल्द्वानी से अज्ञात द्वारा चोरी हुई थी, उसको बरामद किया गया।

 

5- दि0 20/04/2024 को श्री हसीन साह निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा की  मो0सं0 UK04AD-6407  घऱ के बाहर से अज्ञात द्वारा चोरी हुई थी, बरामद किया गया।

 

उपरोक्त घटनाओं के संबंध में थाना हल्द्वानी व थाना बनभूलपुरा में क्रमशः मु0अ0सं0 न0 198, 200, 201, 202/2024  कोतवाली हल्द्वानी  तथा मु0अ0सं0 100/2024  थाना बनभूलपुरा  में  धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत  किया गया।

 

 

उपरोक्त चोरी की घटनाओं का श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए शतप्रतिशत बरामदगी एवं गिरफ्तारियों  हेतु   प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व  नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण  पुलिस टीम गठन कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिसमें  उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व  में चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

See also  पर्यटकों से करवाया खाली-- सील हुआ रिजॉर्ट,,,, बिजली भी काटी,,, नैनीताल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,,,,,

 

 

गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास गहनता से CCTV कैमरों का अवलोकन, पतारसी- सुरागरसी  करते हुए मोटर साईकिल  चोरी की घटनाओं में लिप्त 01 अभियुक्त को दि0 09/05/2024 को एफटीआई रोड चौकी मेडिकल से चोरी की अपाचे मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार  किया गया।

 

उक्त गिरफ्तार किये गये अभियुक्त ने पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार  करते हुए  भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी की गयी 04 अन्य मो0सा0 बरामद  करायी गयी हैं।

 

 

पूछताछ पर  अभियुक्त ने बताया कि वह मूल रूप से रामपुर उ0प्र0 का निवासी है, बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये में रह रहा है तथा  रंगाई-पुताई का काम  करता है। उसके द्वारा  चोरी की गयी मो0सा0 को कुछ दिनों के लिये छुपा लिया जाता था।

 

फिर उसी मो0सा0 से घूमते हुए रैकी की जाती थी फिर पहली चोरी की गयी मो0सा0 को आस-पास पार्क कर दूसरी मो0सा0 चुरा ली जाती थी और उसको छुपाने के बाद अभियुक्त द्वारा पहली मो0सा0 ले जायी जाती थी।

 

मो0सा0 चोरी के लिये उसके द्वारा एक मास्टर की भी बनायी  गयी है बताया कि वह चोरी की  मोटर साईकिलों को धीरे-धीरे बेचने की फिराक  में था। पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

 

साहिल पुत्र उम्र 23 वर्ष  स्व0 सगीर निवासी ग्राम अजीतपुर वार्ड न0 1 निकट सरायवाली मस्जिद थाना सिविल लाईन जिला रामपुर उ0प्र0 हाल पता इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल में रहता है।

 

अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त पांच अभियोग के अतिरिक्त रामपुर उ0प्र0 में चोरी, शस्त्र व एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत 03 अभियोग पंजीकृत है।

See also  आर-पार की लड़ाई ” जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने किया आंदोलन का ऐलान,,,,।

Spread the love