
रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय के आदेशानुसार पुलिस लाईन रुद्रपुर में फायरमैन चा0जगदीश चंद्र असवाल जी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति व कानि0 बसंत सिंह खनका जी की स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर महोदय द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए
समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस लाईन के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/ कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई l

