Spread the love

रुद्रपुर– पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने वार्ड नं. 32 एलायंस सिटी वन एवं वार्ड नंबर 31 एलाइंस कालोनी में भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया और चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील की।

 

 

सभा में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम पूरे प्रदेश में लहराने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा से मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा एक सुयोग्य प्रत्याशी हैं और जनता ने भी उन्हें भारी बहुमत से जितवाने का मन बना लिया है।

 

उन्होंने कहा कि नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद यहां बजट की कोई कमी नहीं होगी और विकास तेज गति से होगा।

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं और निकाय चुनाव में इसका परिणाम दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में हर तरफ भाजपा की लहर दिखाई दे रही है।

 

रुद्रपुर बयूरो– सम्मी मेहर


Spread the love

You missed