Spread the love

नैनीताल—   मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद नैनीताल की अध्यक्षता में हल्द्वानी ब्लॉक की आशा सुगमकर्ता, ANM एवं phm की बैठक camp शिविर कार्यालय हल्द्वानीआयोजित की गई।

बैठक में डॉ हरीश चंद पंत ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जानकारी दी जनपद मै घर पर प्रसव को शून्य करने के लिय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके लिऐ जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को फोन के माध्यम से , घर पर जाकर जानकारी ली जा रही हैं, उनको संस्थागत प्रसव के लिये काउंसलिंग की जा रही है ।

संस्थागत प्रसव के तहत मिलने वाली सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराईं जा रही है ,परिवार कल्याण ,जननी सुरक्षा योजना, ईजा बोई , योजना के बारे मे लगातार जानकारी दी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि दूरस्थ क्षेत्रों पर आशा/ ए एन एम के माध्यम से लगातार गर्भवती महिलाओं की निगरानी की जाय, वो अगामी माहों में घर पर प्रसव को शून्य करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं कि वह स्वयं गर्भवती महिलाओं से संपर्क करें संस्थागत प्रसव करने के लिए गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करें।

इसी के तहत डॉ चंद्रा पंत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्वेता भंडारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेल पड़ाव पर एएनएम आशा आशा सुगमकर्ता ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के साथ बैठक कर घर पर होने वाले प्रसव को शून्य करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बैठक की गई।

See also  सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत प्रसव पर जोर, चलाया जागरूकता अभियान,,,,,।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सभी कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं से फोन के माध्यम से अथवा वी एच एन डी के माध्यम से संपर्क स्थापित कर प्रतिदिन की सूचना उनको दे।

बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव खर्कवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारीडॉक्टर हरीश पांडे, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हल्द्वानी ब्लॉक राघवेंद्र रावत, अर्बन हेल्थ ऑफीसर उपस्थित रहे


Spread the love

You missed