Spread the love

रूद्रपुर- मतदान के बाद पहली बार रूद्रपुर पहुंचने पर नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हिमांशंु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रकाश जोशी ने चुनाव में की गयी मेहनत के लिए जिले के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया साथ ही मतदाताओं का भी आभार जताया।

 

मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में चुनाव प्रचार हेतु दिल्ली जाते हुए यह कार्यक्रम तय किया पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रकाश जोशी ने कहा कि  लोकसभा चुनाव में कम संसाधनों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की है उनकी मेहनत अवश्य रंग लायेगी। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। जनता ने लोकतंत्र को बचाने के लिए अपना मतदान किया है।

 

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा है जो संविधान को खत्म करना चाहती है और दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है जो बाबा साहब के संविधान को सुरक्षित रखने के साथ देश में तानाशाही और पूंजीवादी मानसिकता को खत्म करना चाहती है। प्रकाश जोशी ने कहा कि पूरे देश में मोदी सरकार की भ्रष्ट नीतियों और तानाशाही नीतियों के खिलाफ आक्रोश है। देश की जनता धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को सबक सिखाने  के लिए परिवर्तन का मन बना चुकी है। जिन जिन प्रदेशों में अभी तक चुनाव हुए हैं

 

वहां पर भाजपा के खिलाफ मतदान हुआ है। उत्तराखण्ड में भी सभी सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करने जा रही है। प्रकाश जोशी ने कहा कि इस चुनाव में हमारे पास संसाधन कम थे, भाजपा ने चुनाव में सरकारी मशीनरी का भी दुरूपयोग किया। लेकिन जनता इस बार जागरूक हो चुकी है और भाजपा से हिसाब चुकता करने के लिए अपना फैसला सुना चुकी है। श्री जोशी ने कहा कि चार जून को प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में चौंकाने वाले परिणाम सामने आयेंगे।

See also  मानसून से पहले हाई-अलर्ट,,, नैनीताल जिले के 5 सेंसिटिव जोन में आपदा से निपटने की तैयारी।

 

कांग्रेस प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जायेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिंमाशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, सौरभ चिलाना, ममता रानी, हरीश बावरा, सुनील आर्य, मोहन खेड़ा, अर्जुन विश्वास, उमा सरकार, संदीप चीमा, रजत बांगा,सतीश कुमार, रिकी गुप्ता, हरेंद्र पाल,दिनेश पंत, अशफ़ाक ,मानस बैरागी आदि मौजूद थे।


Spread the love

You missed