Spread the love

हलद्वानी–  अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने बाजार क्षेत्र मे महिलाओं के लिए शौचालय बनाने की मांग की है।

 

सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन कर व्यापारियों ने कहा सड़क चौड़ीकरण के लिए शौचालय तोड़ दिए गए है।

 

जिससे बाजार आने वाले लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान के लिए जल्द शौचालय बनाने की मांग की गई।

 

इस दौरान मंजू शाह डिंपल पांडेय, परविंदर सिंह नागपाल डिंकी, विपुल अग्रवाल, उमेश राणा, मोहम्मद इक़बाल हुसैन, इरशाद हुसैन, दीपक मेहरा मौजूद रहे।


Spread the love

You missed