
रुद्रपुर–10 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सफल संपादन हेतु न्यू मंडी समिति बगवाड़ा रूद्रपुर में गत 08 अप्रैल से जनपद के सभी विधानसभा 62-जसपुर, 63-काशीपुर, 64-बाजपुर, 65-गदरपुर, 66-रूद्रपुर, 67-किच्छा, 68-सितारगंज, 69-नानकमत्ता व 70-खटीमा विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग कार्य किया जा रहा है, जो बुधवार को पूरा कर लिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डीएफएमडी एवं सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये।
उन्होने सभी एआरओ को निर्देश दिये कि ईवीएम कमीशनिंग कार्य के पश्चात स्ट्रांग रूम की सिलिंग प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों के उपस्थिति में वीडियोंग्राफी कराते हुये स्ट्रांग की सिलिंग करायी जाये, साथ ही स्ट्रांग रूम लॉकबुक में एन्ट्री करने के पश्चात सुरक्षा बल अभिरक्षा में स्ट्रांग रूम की निगरानी की जायेगी।

उन्होने कहा कि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही स्ट्रांग रूम एवं उसके परिसर में सीसी टीवी के माध्यम से पैनी नजर रखी जाये। सीसी टीवी कन्ट्रोल रूम में 24×7 कार्मिक तैनात रहेगें।
