Spread the love

नैनीताल–  माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश महोदय /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्री सुबीर कुमार जी के मार्गदर्शन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी के नेतृत्व में माननीय जिला न्यायालय नैनीताल के सभागार में नवनियुक्त पराविधिक स्वयंसेवियो हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

जिसमें विभिन्न विभागों तथा विद्वानअधिवक्ता गणों द्वारा नवनियुक्त प्राविधिक स्वयंसेवियों को प्रशिक्षित किया गया ।

 

प्रशिक्षण के उपरांत आज दिनांक 10 4.2024 को माननीय जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा समापन सत्र में पैरा विधिक स्वयं सेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

समापन सत्र में आदरणीय प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री राहुल गर्ग , श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि शुक्ला,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती बीनू गुलयानी, विद्वान चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसल श्री सोहन तिवारी, विद्वान रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती बाला विदुषी इत्यादि उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन श्री यशवंत कुमार द्वारा किया गया।


Spread the love