Spread the love

हल्द्वानी—-  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ईमानदारी की मिशाल थे जिनके मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार में कमी थी और स्वर्गीय खंडूरी ने पृथक उत्तराखंड राज्य के लिए लोकसभा में एक सांसद के रूप में जोरदार मजबूती से पैरवी की थी अतः उत्तराखंड राज्य ने एक कुशल नेतृत्व को खो दिया जिसकी भरपाई करना नामुमकिन हैं

स्वर्गीय भुवन खंडूरी को शोक व्यक्त करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ,केंद्रीय संयोजक धर्म यादव ,प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूरन लाल साह ,देवेश अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी, कुंदन बिष्ट, प्रज्ञान भारद्वाज ,चमन गुप्ता, राजेश साहू, अश्मित गुजराल, अशोक वाष्र्णेय ,संजय वर्मा ,अमरजीत आदि प्रमुख रहे।


Spread the love

You missed