रुद्रपुर– आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सांसद श्री महेंद्र भट्ट जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं चंपावत के जिला प्रभारी विकास शर्मा के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी का जन्मदिन मनाया गया और उनके दीर्घायु की कामना की गई।
मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की
इस दौरान मरीजों से उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना गया तथा उन्हें मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली गई।
विकास शर्मा ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है इसलिए आज उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जी के जन्मदिन के अवसर पर जिला अस्पताल के अंदर मरीज को फलों का वितरण किया है। और उनकी दीर्घ आयु की कामना की।
इस दौरान अपनी वर्तमान मेयर रामपाल जी उत्तम दत्ता राज्य मंत्री अनिल चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह जितेंद्र संधू राजेश जगा संदीप बाजवा राजीव सक्सेना राजेश पांडे ए संकरण मिश्रा जयंत सिंह आदि लोग मौजूद थे।
संवाददाता– सम्मी मेहर
