कोटद्वार–ऋतु खण्डूडी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा व विधायक कोटद्वार, ने अपने निंबुचौड स्थित आवास पर समस्त पुलिस प्रशासन के साथ बैठक करी।

 

Advertisement

बैठक में ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और प्रशासन आने वाले सभी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए ।

 

 

विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह को कोटद्वार में हो रही गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया की कोटद्वार विधानसभा उत्तर प्रदेश से लगी हुई है व गढ़वाल का मुख्य द्वार होने के वजह से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते जाते रहते है ।जिसके लिए अध्यक्ष खण्डूडी ने पुलिस को कौड़िया चैक पोस्ट पर चौकसी बढ़ा कर मॉनिटरिंग करने के लिए सख्त निर्देश दिए ।

 

 

ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार में नशे की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, सत्यापन और अतिक्रमण जैसे समस्याओं को गंभीरता से निगरानी करने के आदेश दिए है। साथ ही मित्रता पुलिस का भी परिचय देते हुए चौकी-थानों में जनता से उचित व्यवहार रखने को कहा। उन्होंने पुलिस को कोटद्वार में सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी करने के लिए निर्देश दिए।

 

 

इस अवसर पर उपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी, क्षेत्र अधिकारी कोटद्वार वैभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवर, यातायात निरीक्षक अनुराग आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

You missed