
कोटद्वार– नगर निगम कोटद्वार द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह को एकदिवसीय मार्केटिंग व पैकेजिंग का प्रशिक्षण नगर निगम के सभागार में करवाया गया ।
प्रशिक्षण रूलर इनक्यूबेटर (आरबीआई) के द्वारा दिया गया
इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट जैसे- धूप, अगरबत्ती,जूट निर्मित बैंग, फाइल फोल्डर, हैंड वॉश, गोनाईल, फिनायल, रूम फ्रेशनर हस्तशिल्प का सामान आदि।

कार्यक्रम में आरबीआई से आए भारत सिंह बिष्ट जी फर्म एक्सपर्ट, अनीता त्रिवेदी फर्म एक्सपर्ट ,रितेश केषटवाल मार्केटिंग एक्सपर्ट, अभिषेक सिंह ऑफिस एसोसिएट,प्रशांत कुकरेती , एंटरप्रेन्योरशिप एक्सपर्ट के द्वारा पैकेजिंग वह मार्केटिंग के विषय में जानकारी दी गई ।
साथ ही समूह की महिलाओं को फल संरक्षण की ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट भी वितरण किए गए कार्यक्रम में नगर आयुक्त महोदय, सिटी मिशन मैनेजर सीमा पांडे, साक्षी चौहान, अनूप रावत उपस्थित रहे।
