कोटद्वार– दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 267/26 धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के पर्यवेक्षण में मोटरसाइकिल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी के दौरान दिनांक 02 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त इसरान पुत्र ताहिर, निवासी ग्राम देवड़ा कला, थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामद माल – एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल।

