Spread the love

उत्तराखंड– उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर नटराज डांस एकेडमी में प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक हरेला पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा हरियाली बढ़ाने का संदेश समाज तक पहुंचाया। इस अवसर पर एकेडमी की निदेशक वंदना शर्मा ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पौधे लगाए और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया। विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व, जैव विविधता के संरक्षण तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई।

वंदना शर्मा ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। उन्होंने बच्चों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और अपने आसपास अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अविका तिवारी, यशावी, मीनाक्षी, मन्रत, कनक, निधि, मृणाल, समृद्धि, खुशी, गानवी, शनाया, मानसी, छवि एवं निवृत्ति सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बच्चों के साथ उपस्थित अभिभावकों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हरेला पर्व के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर एकेडमी परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम का समापन “हरेला मनाएं, पेड़ लगाएं – हरियाली से भविष्य सजाएं” के संदेश के साथ हुआ।

See also  वीरों के सम्मान में धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला,,,।

नटराज डांस एकेडमी की निदेशक वंदना शर्मा ने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।


Spread the love

You missed