Spread the love

हल्द्वानी— हल्द्वानी के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब गार्गी गंगा(गोला नदी) की आरती की शुरूआत हुई, ।

मेयर गजराज बिष्ट ने एक ऐतिहासिक  पहल की, हलद्वानी से बहने वाली गोला नदी, जिसको गार्गी गंगा भी कहा जाता हैं, उनकी आरती का आज शुभारम्भ हुआ।  जिससे भकतों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।

हल्द्वानी के लोगो की जीवनरेखा हैं गोला नदी, यहां के लोगो की पानी की जरूरत इसी नदी से पूरी होती हैं, इसीलिए यह हल्द्वानी जिस्को कुमाऊँ का प्रवेश द्वार भी कहा जाता हैं , रहने वाले लोगो के लिए जीवन दायनी हैं तथा यहां के लोगो की प्यास इसी नदी के जल से बुझती हैं।

इसीलिए आज चित्रशाला घाट ,जहां सनातन धर्म से संबंधित  धार्मिक कार्य किये जाते है। वहाँ आज से इसकी आरती का शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट के  हाथों से धार्मिक रीतियों के हिसाब से विधिविधान से शुरू हुआ।

आरती शाम को शुरू हुई, जिसमे बहुत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस आरती के कार्यक्रम में मेयर  गजराज बिष्ट सहित पान सिंह मेवाडी, विपिन पांडे, मधुकर श्रोत्रिय, रेनू टंडन, चम्पा नेंगी, प्रमोद वोरा, प्रताप रैक्वल आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


Spread the love

You missed