भीमताल—एक रिजॉर्ट ‘ द पाम रिजॉर्ट ” में रात्रि में कुछ लोगों द्वारा पुनः साउंड बजाकर काफी शोर शराबा/उत्पाद मचाकर रिसॉर्ट के आस पास आवासीय परिवारों तथा वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों के बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी में खलल डाला जा रहा था,
जिसकी सूचना प्राप्त होने पर प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए रात्रि में उक्त रिजॉर्ट में दबिश देने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एस ओ जी व अन्य की एक संयुक्त टीम गठित कर भेजी गई।
उक्त टीम द्वारा दबिश के दौरान रिजॉर्ट में ओम साईं कैमिकल कम्पनी मेरठ (उ०प्र०) द्वारा आयोजित एक समारोह में मौके पर कुल 32 व्यक्ति (26पुरुष,06 महिलाएं) मौजूद पाए गए ।
जहां पर साउंड बजाकर काफी शोर शराबा मचाया जा रहा था। जिस पर विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल ने रिजॉर्ट में शोर शराबा करने, उत्पात मचाने वाले कुल 26 व्यक्तियों को मौके पर ही उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 250/- रुo प्रति व्यक्ति के अनुसार नगद चालान कर कुल 6,500/- रुo संयोजन शुल्क का जुर्माना वसूला गया , साथ ही रिजॉर्ट प्रबंधक के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में 10,000 रुपया का चलान भी किया गया।
रिजॉर्ट में मौजूद उपरोक्त सभी को चेतावनी दी गई कि इस प्रकार के कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो अन्यथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
