
भीमताल– आज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जब विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा भीमताल क्षेत्र में चैंकिग के दौरान वाहन संख्या UK 04CB 5362 काम्पैक्टर (डम्पर) नगर निगम का वाहन जिसमें कूङा लदा था ,
जो भीमताल से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। वाहन से 159 ग्राम चरस बरामद की गई तथा बरामदगी के आधार पर अभियुक्त वाहन चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर उसके विरूद्द NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही चरस तस्करी में प्रयुक्त नगर निगम के वाहन UK04CB 5362 काम्पैक्टर (डम्पर ) को अभियोग में शामिल कर पुलिस द्वारा सीज किया गया है।
अभियुक्त मनोज कुमार(वाहन चालक) पुत्र श्री गोपाल राम निवासी फ्रैन्ड्रस कालोनी देवलचौङ थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल का रहने वाला है, उसकी उम्र 29 वर्ष हैं।

