Spread the love

कोटद्वार- कोटद्वार के बेटी मान्या भाटिया ने वर्ल्ड स्कालर्स कप दोहा में मेडल जीतकर प्रदेश और कोटद्वार का नाम रोशन किया है। देवी रोड निवासी व्यवसायी गौरव भाटिया की बेटी मान्या देहरादून के वेनटेज हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की छात्रा है। स्कूल की छात्राओं को जून माह में वर्ल्ड स्कॉलर्स कप दोहा ग्लोबल राउंड प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला।

 

यहां मान्या 6 मेडल जीत कर येल यूनिवर्सिटी यूएसए के अगले राउंड के लिए सेलेक्ट हुई। मान्या वे अगला अलावा 9 अन्य छात्राओं ने भी इस प्रतियोगिता के अगले राउंड क्वालीफाई किया । प्रतियोगिता में पौड़ी जिले से मान्या भाटिया का चयन हुआ।

 

अक्टूबर माह में इनमें से 6 छात्राओं ने येल यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जहां मान्या सहित सभी छात्राओं ने देश की तरफ से प्रतिभाग करते हुए- हासिल किए और क्षेत्र का नाम रोशन किया।


Spread the love

You missed