भीमताल–   भीमताल सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्राधिकरण के भवन निर्माण नियमों में शिथिलीकरण एवं भू-उपयोग परिवर्तन (लैंड यूज चेंज) में एक चौथाई तक छूट दिए जाने के निर्णय पर आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं जो जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं उन्होंने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए उन्हें राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है ।

Advertisement
Advertisement

कहा कि वह लगातार प्राधिकरण क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों एवं भू-उपयोग परिवर्तन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाती रही हैं ।

मुख्यमंत्री के प्रयासों से इन विषयों को कैबिनेट बैठक में लाया गया और जनहित में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया जिसके लिए आम जनमानस की तरफ से वे उनका आभार व्यक्त करती है कहा कि मुख्यमंत्री निरंतर जनभावनाओं के अनुरूप फैसले लेकर प्रदेशवासियों को राहत पहुंचा रहे हैं ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण एवं उनके आर्थिक हितों के प्रति भी प्रतिबद्ध है आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि का निर्णय उनके अथक परिश्रम समर्पण एवं सेवाभाव के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है ।

भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

Advertisement

You missed