कोटद्वार– राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में मंगलवार को आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में नगर की तीन महिला दानदाताओं द्वारा विद्यालय के 60 मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उमा जैन, सुशीला गर्ग एवं ममता जी ने अपने निजी संसाधनों से बच्चों को स्वेटर प्रदान किए। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तीनों दानदाताओं का बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश रावत ने तीनों दानदाताओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि उनके अनुरोध पर दानदाताओं ने सहर्ष स्वेटर प्रदान किए, जिसके लिए विद्यालय परिवार उनका आभारी है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षिका सुरभि सचदेवा ने किया।



