नैनीताल—   स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नैनीताल पुलिस ने देशभक्ति और सम्मान के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। पुलिस लाइन नैनीताल में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तिरंगा फहराकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और देश की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को याद किया गया।

समारोह का सबसे खास पल तब आया, जब नैनीताल पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और विशिष्ट कार्यों के लिए पदक एवं प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किया गया।

एसपी संचार रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया, जबकि सीओ भवाली रविकांत सेमवाल समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किया गया।

इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

रेवाधर मठपाल, एसपी संचार नैनीताल

डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ सेवा के आधार पर

चन्द्रशेखर, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस

जानकी वर्मा, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस

डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ सेवा के आधार पर

हरीश चन्द्र, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस

डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ विशिष्ट कार्य के लिए

विरेन्द्र राम, मुख्य आरक्षी
शंकर नाथ, आरक्षी एवं कोर्ट पैरोकार
दिलीप सिंह, उप निरीक्षक

इसके अलावा गणतंत्र दिवस 2026 पर डीजीपी उत्तराखंड की ओर से सिल्वर डिस्क के लिए घोषित अधिकारियों और कर्मचारी को भी एसएसपी नैनीताल ने सम्मानित किया। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भट्ट, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल और आरक्षी मुन्नी देवी लोहानी शामिल हैं।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतंत्र की मजबूती और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करना भी है।

See also  पं. रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में 100 MBBS सीट, शैक्षणिक सत्र 2027-28 से मिलना, एक बड़ी उपलब्धि :- सांसद अजय भट्ट

जिले के अन्य पुलिस कार्यालयों, थानों, फायर स्टेशनों और इकाइयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। अधिकारियों और जवानों ने तिरंगे को सलामी देकर देशसेवा और अपने कर्तव्यों को ईमानदारी एवं पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने का संकल्प लिया।

एसएसपी ने सम्मानित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान दूसरे जवानों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है।

You missed